फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal jumped into twitter war on sonu nigam

सोनू निगम पर मचे ट्विटरवार में उतरे सीएम केजरीवाल

Thu, 30 Apr 2015 01:43 PM IST
Updated Thu, 30 Apr 2015 01:43 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal jumped into twitter war on sonu nigam

सिंगिंग फेम सोनू निगम और मीडिया संस्थान के बीच जारी ट्विटर वार में नया मोड़ आ गया है। जहां न्यूज चैनल की ओर से इस गायक पर हमले जारी हैं, वहीं सोनू के समर्थन में भी नामचीन हस्तियां खुलकर सामने आ रही हैं।

विज्ञापन


इसमें नया नाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है। केजरीवाल ने ना केवल सोनू का बचाव किया है, बल्कि मीडिया संस्थान की पत्रकारिता पर सवालिया निशान भी खड़ा किया है।
विज्ञापन


मशहूर गायक सोनू निगम और जी मीडिया संस्थान के बीच शुरू हुआ ट्विटर वार टॉप ट्रेंड में बरकरार है। जिस पर लगातार #IStandWithSonuNigam ट्विटर टैग से जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जी-मीडिया ने किया पलटवार

Kejriwal jumped into twitter war on sonu nigam

सोनू निगम ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि आप नेता कुमार विश्वास का पक्ष लेने के कारण उन्हें जी मीडिया ने अपने चैनल पर बैन कर दिया है।

इसके बाद जी मीडिया के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी ट्विटर पर सोनू निगम को जवाब दिया था। लेकिन अब जी न्यूज के खिलाफ केजरीवाल ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

दरअसल, दिल्ली के जंतर मंतर पर गजेन्द्र के आत्महत्या मामले में जी न्यूज ने कुमार विश्वास के खिलाफ एक वीडियो चलाया था। जिसका सोनू निगम ने ट्वीट कर विरोध किया था।

कुमार विश्वास ने भी किया जी पर वार

Kejriwal jumped into twitter war on sonu nigam

इसके बाद चैनल ने कहा कि वह सोनू निगम के साथ न तो किसी तरह का करार करेगें और न ही उनका कोई म्यूजिक खरीदेंगे।

इतना ही नहीं जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी ने सोनू निगम को अपनी गायकी में सुधार करने की सलाह तक दे डाली। चौधरी के मुताबिक सोनू निगम के पास काम नहीं है और मीडिया पर आरोप लगाकर वे पब्लिसिटी हासिल करना चाहते हैं।

बता दें कि इस पूर मामले में कुमार विश्वास ने भी गायक सोनू निगम का साथ देते हुए कहा कि सिर्फ एक ट्वीट के आधार पर कोई किसी को कैसे बैन कर सकता है। उन्होंने चैनल पर बीजेपी का मुखौटा होने का आरोप तक लगा डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed