पार्टी में भविष्य के नेता तैयार करने में जुटे केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा और केंद्र के साथ टकराव में न सिर्फ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हमला बोल रहे हैं बल्कि बाकी नेताओं को भी ट्रेंड कर रहे हैं। भविष्य का नेता तैयार करने की झलक बुधवार को विधानसभा के सत्र में दिखी।
पुराने दिग्गज मनीष सिसोदिया, गोपाल राय व सोमनाथ भारती ही नहीं पहली बार विधायक बने नेताओं ने भी शोधपूर्ण तरीके से विरोधी दलों पर हमले किए। दूसरे दिन की चर्चा में 27 विधायकों ने चर्चा में नाम दिए थे, लेकिन 20 बुलवाए जा सके।
विधानसभा सत्र के पहले दिन तिलक नगर से विधायक जनरैल सिंह, कपिल मिश्रा, राजौरी गार्डन विधायक जनरैल सिंह, आदर्श शास्त्री, भावना गौड़, अनिल वाजपेयी ने ध्यान खींचा तो दूसरे दिन मदनलाल, नितिन त्यागी, महेंद्र गोयल ने दमदारी दिखाई।
स्टार प्रचारकों के लिए तैयारी
आप के वरिष्ठ विधायक व नेताओं ने नए विधायकों को संदर्भ ढूंढवाने और भाषण को धार देने के तरीके भी सिखाए। इसका असर भी दिखा। इन नेताओं का इस्तेमाल पार्टी पंजाब और दिल्ली के एमसीडी चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर करेगी।
यही नेता देशभर में ब्रांड बनेंगे। पिछले दिनों पार्टी ने इनमें से कई को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी भी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व परिवहन मंत्री गोपाल राय ने देशभर में अलख जगाने का जिक्र भी किया।
अगर कूचलने की कोशिश की तो दिल्ली से उठा आंदोलन देशभर में फैलेगा। विधानसभा, सड़क और अदालत तक लड़ाई लड़ेंगे। पार्टी पहले ही कह चुकी है कि पंजाब और एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी दमदारी दिखाएगी।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि जो विधायक दिल्ली में नाम कमाएंगे, यही स्टार प्रचारक दूसरे राज्यों में पार्टी की ब्रांडिंग करेंगे।