{"_id":"5c6044c7bdec224c974d0ecf","slug":"kejriwal-is-spreading-confusion-over-voter-list-says-vijay-goel","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची पर भ्रम फैला रहे केजरीवाल, सरकार हो बर्खास्त : गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची पर भ्रम फैला रहे केजरीवाल, सरकार हो बर्खास्त : गोयल
Sun, 10 Feb 2019 09:05 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 10 Feb 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
विजय गोयल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर झूठ की राजनीति करने का आरोप मढ़ा है। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची से नाम काटने की बात कहकर वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं। आरकेपुरम क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में भाजपा नेताओं ने दिल्ली सरकार को भ्रम फैलाने के लिए बर्खास्त करने की भी मांग की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से केजरीवाल दुष्प्रचार कर रहे हैं कि भाजपा के इशारे पर तीस लाख मतदाताओं का नाम सूची से कटवा दिया गया। पार्टी कार्यकर्ता लोगों को फोन कर भी डरा रहे हैं कि उनका नाम मतदाता सूची से कट गया है, हम इसे जुड़वा सकते हैं। यह संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग के खिलाफ साजिश है। चुनाव आयोग ने यह साफ कर दिया है कि किसी का वोट नहीं काटा गया है, बावजूद इसके भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की झूठी कसम खाने से लेकर भाजपा ने वोट कटवा दिए हैं, जैसे झूठा प्रचार कर सस्ती राजनीति करना ठीक नहीं।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि केजरीवाल सरकार के खिलाफ पूरी दिल्ली में ढोल बजाया जाना चाहिए। यह बताने की आवश्यकता है कि केंद्र सरकार की कई योजना को लागू नहीं कर वह दिल्ली की जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं कर गरीबों का हक छीन रहे हैं। जनसभा में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने काली टोपी पहनी हुई थी जिस पर लिखा था ‘केजरीवाल भगाओ, दिल्ली बचाओ’। कार्यक्रम में नई दिल्ली जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, पार्षद मनीश अग्रवाल, भगत टोकस, तुलसी जोषी समेत कई कार्यकर्ता शरीक हुए।
विज्ञापन