फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal instructions to remove the AC to new bungalow

केजरीवाल ने अपने बंगले से AC हटाने को कहा

Wed, 18 Mar 2015 01:09 PM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal instructions to remove the AC to new bungalow

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइंस स्थित फ्लैग रोड पर तैयार किए जा रहे बंगले से एसी हटाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए हैं। तर्क दिया जा रहा है कि केजरीवाल स्वास्थ्य कारणों से एसी का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि हमने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि एसी रहने दें। अगर एसी हटाया तो हर जगह एसी की जगह बंद करनी पड़ेगी, जबकि अगले एक सप्ताह में मुख्यमंत्री को शिफ्ट होना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के इस मांग से पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी थोड़े परेशान जरूर हैं क्योंकि वह बंगला ककरीब-करीब तैयार चुके हैं।  क्योंकि 4 बेडरूम वाले बंगले में कई खिड़कियां खुल जाएंगी, उसकी व्यवस्था करनी होगी। इस बंगले में 2 लॉन, एक ड्राइंग रूम, एक डाइनिंग रूम और दो सर्वेंट क्वार्टर हैं। इस बंगले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बाद में उपाध्यक्ष रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बटन नहीं होने पर सचिवालय में आ सकती है दिक्कत

Kejriwal instructions to remove the AC to new bungalow

पीडब्ल्यूडी अधिकारी मुख्यमंत्री की मांग के कारण बंगले को रि-डिजाइन करने जैसा काम बता रहे हैं। हमारी कोशिश होगी कि खिड़की बनाएं या खाली जगह बंद करने केलिए दीवार बनानी पड़ेगी।

हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि बंगले के नवीनीकरण में अधिक पैसा और समय खर्च करने को मना किया है। फिर भी साफ-सफाई करके पेंट किया गया है क्योंकि करीब एक साल से बंगला खाली था। काम करीब-करीब पूरा हो चुका है, मुख्यमंत्री चाहें तो एक-दो दिन में शिफ्ट हो सकते हैं।

दिल्ली सरकार के अधिकारी और उनके करीबी बताते हैं कि सचिवालय में भी मुख्यमंत्री एसी नहीं चलाते। इतना ही नहीं कोशाम्बी के घर पर भी उनके कमरे में एसी नहीं है। नार्थ एवेन्यू ऑफिस में भी एसी बंद करवा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed