फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal in Delhi Assembly congratulated the Prime Minister said, we are with you

दिल्ली विस में केजरीवाल ने दी पीएम को बधाई, कहा हम आपके साथ हैं

Sat, 01 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal in Delhi Assembly congratulated the Prime Minister said, we are with you
Kejriwal - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को उड़ी हमले में सैनिकों की सहादत पर शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ दुश्मन को बॉर्डर पार जाकर सबक सिखने के लिए सेना के तीन अंग, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री और पूरे मंत्रिमंडल के साथ में जनता को बधाई दी गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रस्ताव रखा जिसे चर्चा के बाद पास कर दिया गया। शुरुआत में सिर्फ सेना को बधाई का प्रस्ताव था, जिसमें नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता की मांग पर प्रधानमंत्री व अन्य मंत्रियों की बधाई शामिल की गई।
विज्ञापन


विस के विशेष सत्र के शुरुआत में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले में मारे गए 19 सैनिकों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की गई। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, कपिल मिश्रा के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने उड़ी में आतंकी हमले और उस पर सेना के करारे जवाब पर चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव में कहा गया कि ये सदन प्रधानमंत्री को आश्वस्त करना चाहता है कि देश से बड़ा कुछ नहीं, हम सब आपके साथ है। बधाई देते हैं। देश की सुरक्षा और उड़ी व पठानकोट जैसे हमले दोबारा ना हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध करते हैं।

शहीद सैनिकों के परिजनों को एक करोड़ देने का प्रस्ताव

Kejriwal in Delhi Assembly congratulated the Prime Minister said, we are with you
उड़ी - फोटो : Getty Images

पाकिस्तान को चेतावनी भी दी गई। उपमहाद्वीप के लोगों के लिए कठिनाई पैदा करने वाले दुष्ट तत्वों का अलग-थलग की प्रक्रिया जारी रखने का समर्थन देती है।

मंत्री गोपाल राय ने चर्चा में कहा सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं चीन से भी खतरा है। भारत इतना सक्षम है कि चाहे चीन आगे आए या अमेरिका, पाकिस्तान को सबक सिखा सकता है।

आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देना होगा। वहीं, सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए शहीद सैनिक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की राशि दिए जाने का प्रस्ताव भी रखा।
आईएसआई के आने, तीन आतंकियों को छोड़कर आने से देश का सर नीचा हुआ था। उड़ी हमले से निराशा हुई। कभी इसपर माफी नहीं मांगी गई। 

सेना की कार्रवाई मुंहतोड़ जवाब है। जवाब ना दिया होता तो जनता गुस्से में थी। मिश्रा ने प्रधानमंत्री को बधाई देने के नाम पर चुटकी लेते हुए कहा, इंडिया टीम मैच जीतती है तो बीसीसीआई चेयरमैन की भी बधाई बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed