फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "Kejriwal has lost sanity, you will file a lawsuit against the leaders'

'विवेक खो चुके हैं केजरीवाल, आप नेताओं के खिलाफ दायर कराएंगे मुकदमा'

Thu, 16 Jun 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
"Kejriwal has lost sanity, you will file a lawsuit against the leaders'
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

एनडीएमसी अधिकारी एमएम खान की हत्या के संबंध में दिल्ली पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार को स्थिति स्पष्ट करने के बाद प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के प्रति आक्रामक रुख अख्तियार किया है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपना विवेक खो चुके हैं। दिल्ली पुलिस के बयान के बाद साफ हो गया कि भाजपा सांसद महेश गिरी और पूर्व विधायक करण सिंह तंवर पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एमएम खान की हत्या से भाजपा भी दुखी है, लेकिन हमें यह समझ में नहीं आ रहा कि समय बढ़ाने या किसी अन्य तकनीकी सुविधा के लिए लिखे पत्र को किस प्रकार हत्या की साजिश से जोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने मांगा सीएम केजरीवाल का इस्तीफा

"Kejriwal has lost sanity, you will file a lawsuit against the leaders'
अरविंद केजरीवाल

उन्होंने मुख्यमंत्री से यह पूछा हैं कि यदि एक पत्र लिखने से भाजपा नेता हत्या के लिए जिम्मेदार हो जाते हैं तो क्या यह समझा जाए कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी का संपूर्ण नेतृत्व किसान गजेंद्र सिंह की मृत्यु के लिए जिम्मेदार है।

क्योंकि जब जंतर मंतर पर उन्होंने आत्महत्या की थी तब वहां उस समय वे सभी मंच पर बैठे थे। आप नेताओं के आमंत्रण पर ही गजेंद्र जंतर मंतर आया था और वे भलीभांति जानते थे कि किसान आत्महत्या का प्रयास कर रहा है।

कानूनी और नैतिक रूप से उसे बचाने की जिम्मेदारी आप नेताओं पर थी लेकिन वे मूकदर्शक बने रहे। दूसरी ओर करण सिंह तंवर ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने जांच कर आम आदमी पार्टी के नेताओं के चेहरे बेनकाब कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा और कहा कि आप नेताओं के खिलाफ वे सिविल और क्रिमिनल मुकदमा दायर कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed