{"_id":"78ef1641cbdaf2a79a37c762410cb5c6","slug":"kejriwal-had-lunch-with-me-i-will-see-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘केजरीवाल संग खाना खाया है, पुलिस को सीधा कर दूंगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘केजरीवाल संग खाना खाया है, पुलिस को सीधा कर दूंगा’
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Dec 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवार को पीसीआर के हेड कांस्टेबल ने रॉन्ग साइड जा रहे ऑटो को रोक लिया। इसके बाद ऑटो चालक का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। उसने केेजरीवाल के साथ खाना खाने की बात कहते हुए हेड कांस्टेबल को पीट दिया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पीसीआर के नॉर्थ जोन मॉडल टाउन में कार्यरत सतेंद्र कुमार (41) बुधवार सुबह 10 बजे मजनूं का टीला गुरुद्वारा के पास तैनात था। वाहनों की तलाशी लेने के दौरान उसने एक ऑटो को रॉन्ग साइड से तिब्बती कैंप की ओर जाते देखा। सतेंद्र ने फैज रोड निवासी ऑटो चालक सुशील कुमार को रोककर रॉन्ग साइड से जाने का कारण पूछा। इस पर सुशील भड़क गया और बोला कि वह अरविंद केजरीवाल के साथ खाना खा चुका है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा था कि अगर कोई पुलिस वाला उसे रोके या कुछ भी बोले तो उसे सीधा कर देना। ऑटो चालक ने हेड कांस्टेबल से गाली गलौच करते हुए कहा कि वह रॉन्ग साइड से ही जाएगा। जब सतेंद्र ने इसका विरोध किया तो ऑटो चालक ने उसकी लात घूंसों से पिटाई कर दी और वर्दी फाड़ दी। चालक ने ऑटो छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन सतेंद्र के साथ मौजूद सिपाही रविंद्र ने आरोपी को दबोच लिया। सतेंद्र ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने सतेंद्र का मेडिकल करवाया और उसके बयान के आधार पर ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन