फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal government's budget today

Delhi NCR News: केजरीवाल सरकार का बजट आज रामराज्य की अवधारणा पर होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा व विधानसभा चुनाव की झलक दिखाई देने की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार का बजट सोमवार को पेश किया जाएगा। बजट रामराज्य की अवधारणा पर होने की संभावना है। इसके अलावा बजट में आगामी लोकसभा और अगले वर्ष की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की झलक दिखाई देने की उम्मीद जताई जा रही है। लिहाजा केजरीवाल सरकार के 10वें बजट में घोषणाओं की झड़ी दिखाई दे सकती हैं।
सूत्रों के अनुसार केजरीवाल सरकार ने भाजपा के माने जाने वाले हिंदू वोट बैंक में अपने बजट के माध्यम से सेंध लगाने की तैयारी की है। इस कड़ी में उसने अपना बजट रामराज्य की अवधारणा पर तैयार किया है। लिहाजा बजट में लोगों को बेहतर सुविधा देने के साथ-साथ दिल्ली के विकास पर जोर होगा। प्रशासन को पारदर्शी बनाने के साथ-साथ सभी विभागों को भ्रष्टाचार मुक्त व जनता के प्रति जवाबदेही बनाने पर ध्यान देने की उम्मीद है। इसके अलावा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल होगी। इस तरह बजट में 2047 तक की कार्ययोजना देखने को मिल सकती है। खास तौर पर बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सीवरेज सिस्टम, परिवहन, पर्यावरण और जलापूर्ति पर सबसेे अधिक जोर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पहली बार बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री आतिशी की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव और अगले वर्ष की शुरूआत में होने से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर साफ सुंदर और आधुनिक दिल्ली भी जोेर देते हुए राजधानी निवासियों को लुभाने का प्रयास किया जाने की संभावना है। बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान होगा। इसके अलावा वह यमुना की सफाई से लेकर कूड़े के पहाड़ों से छुटकारे के लिए भी बजट में प्रावधान करेगी। दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2025 तक यमुना नदी को साफ करने का दावा किया हुआ है। इस कड़ी में दिल्ली सरकार ने जल बोर्ड के माध्यम से कई योजनाएं शुरू कर रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed