केजरीवाल पूर्व मंत्री के खिलाफ चार्जशीट फाइल करने की नहीं दे रहे इजाजत, दुष्कर्म का है आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म मामले में दिल्ली की केजरीवाल सरकार का दोहरा रवैया सामने आया है। केजरीवाल सरकार अपने पूर्व मंत्री संदीप कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की इजाजत नहीं दे रही है।
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार को फिर से रिमाइंडर भेजा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले लगभग सवा साल से दिल्ली सरकार चार्जशीट दाखिल करने की इजाजत नहीं दे रही है।
आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के मंत्री रहे संदीप कुमार पर राशन कार्ड बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। इस मामले में साल 2016 में सुल्तानपुरी थाने में केस दर्ज हुआ था।
Delhi Police sends a reminder to Delhi Government for sanction to chargesheet Former Delhi minister Sandeep Kumar, who is accused of sexually assaulting a woman. The sanction is pending with Delhi Government since around 1 year.
— ANI (@ANI) June 4, 2019
दिल्ली पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर संदीप को तीन सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था। 7 नवंबर 2016 को उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। महिला सीडी में संदीप के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थी।
महिला का आरोप था कि वह राशन कार्ड बनवाने के सिलसिले में संदीप के पास गई थी। उसने कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म के अलावा भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा भी लगाई थीं।