फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal fake impression vanished on people says manoj tiwari

अब बिखरने लगा है केजरीवाल का झूठा तिलिस्म, जनता नहीं होगी गुमराह: मनोज तिवारी

Sat, 17 Jun 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Jun 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
 kejriwal fake impression vanished on people says manoj tiwari
मनोज तिवारी - फोटो : SELF

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि सीएम केजरीवाल जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के झूठे तिलिस्म अब बिखरने लगे हैं। कुछ दिन पहले तक वह अपनी सरकार के कार्यों के बड़े-बड़े दावे करते थे, मगर निगम चुनाव में मिली हार के बाद वह नित नए ड्रामे कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां दवाइयों की उपलब्धता न होने की बात खुद ही कह रहे हैं, इसी तरह आंगनवाड़ी के निरीक्षणों में भी उन्हें कमियां नजर आ रही हैं। कुछ दिन पहले तक उनकी सरकार बड़े-बड़े विज्ञापनों में लोगों को नि:शुल्क दवाएं देने और देश की सबसे उत्कृष्ठ आंगनबाड़ी सेवा के दावे करती थी। जनता जानना चाहती है कि आज जब वह स्वयं अस्पतालों, आंगनबड़ी एवं अन्य सेवाओं में धांधली की बात को स्वीकार रहे हैं तो फिर जनता के करोड़ों रुपये फर्जी विज्ञापन बाजी पर बर्बाद क्यों किए। 
विज्ञापन


दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सूचना निदेशक जयदेव सारंगी को हटाए जाने की सिफारिश पर उन्होंने सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि टॉक टू एके विवाद की सीबीआई जांच के दिन जयदेव सारंगी को उनके मनमाने निर्देश स्वीकार न करने पर हटाने की सिफारिश अहंकार का सूचक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने सूचना निदेशक को हटाने की सिफारिश केवल फेसबुक लाइव न करने के मुद्दे पर नहीं की है, बल्कि इसका असली कारण सूचना निदेशक का बोर्ड परीक्षाओं के आंकड़ों की बाजीगरी से भरे विज्ञापन जारी करने से इंकार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed