फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal defending Kanhaiya says manoj tiwari

मनोज तिवारी ने लगाए केजरीवाल पर गंभीर आरोप, बोले- देशद्रोह के आरोपी कन्हैया का बचा रहे सीएम

Fri, 08 Feb 2019 08:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Feb 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal defending Kanhaiya says manoj tiwari
तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बोलते मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी का कहना है कि जेएनयू मामले में देशद्रोह के आरोपी कन्हैया व अन्य को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बचाने में लगे हैं। आरोप पत्र अध्ययन की आड़ लेकर केजरीवाल और उनकी पार्टी गंदी राजनीति कर रही है। उन्होंने यहां तक कहा कि देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाले गैंग का संरक्षण कर केजरीवाल देश के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि जेएनयू देशद्रोह के मामले पर केजरीवाल जल्द से जल्द दिल्ली पुलिस को जरूरी अनुमति दें।

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों को लेकर ‘मिशन मोदी, पीएम अगेन’ के कार्यक्रम में सांसद तिवारी ने ये आरोप लगाए। शुक्रवार को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में तिवारी ने कहा कि नकारात्मक राजनीति कर कांग्रेस की सरकार ने 55 वर्षों तक सत्ता में रहकर देश पर शासन किया। यह वही कांग्रेस है, जिसने स्वार्थपरक राजनीति के सामने देशहित को नकारते हुए जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार, उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य और सात अन्य कश्मीरी छात्रों का समर्थन किया।
विज्ञापन


वहीं, अरविंद केजरीवाल ने एक कदम आगे बढ़ते हुए इस गैंग के मुखिया कन्हैया से कई बार मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जेएनयू में हुए देशद्रोह का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से जरूरी दस्तावेज मांगे हैं, लेकिन केजरीवाल आरोप पत्र अध्ययन का बहाना बनाकर जानबूझकर कन्हैया व अन्य आरोपियों के बचाव का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed