फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal comment on make in india policy of pm modi

'विदेश में जाकर गिड़गिड़ाने से नहीं आएगा देश में निवेश'

Sun, 27 Sep 2015 03:45 PM IST
Updated Sun, 27 Sep 2015 03:45 PM IST
विज्ञापन
kejriwal comment on make in india policy of pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा को लेकर भले ही देश और दुनिया में चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन देश में उनके नाम पर विवाद जारी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली में श्री रामलीला कमेटी के संरक्षक पद से बीजेपी नेता जेपी अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया, क्योंकि वह मोदी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए जाने से नाराज थे।
विज्ञापन


अभी कांग्रेस का गुस्सा दूर भी नहीं हुआ था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक ट्वीट से नया विवाद खड़ा कर दिया है। मोदी के मेक इन इंडिया के नारे के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि हम सब को पहले मेक इंडिया पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि जब मेक इंडिया शुरु हो जाएगा तो पूरी दुनिया में मेक इन इंडिया का काम अपने आप ही शुरु हो जाएगा। रविवार को उन्होंने ट्वीट किया कि उनके जानने वाले पूछ रहे हैं कि मेक इंडिया का क्या मतलब है।

केजरीवाल ने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, जल, सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और न्याय व्यस्था में निवेश ही वास्तव में मेक इंडिया है।




गिड़गिड़ाने से नहीं होगा देश में निवेश

kejriwal comment on make in india policy of pm modi

मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश में अगर मूलभूत सुविधाओं को सुधार दिया जाए तो दुनिया के लोग खुद ही भारत में निवेश के लिए दौड़े हुए आएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश के लोग बहुत अच्छे और प्रतिभावन हैं और अगर उनमें निवेश किया जाए और पर्याप्त सुविधाएं दी जाएं तो वह देश को बहुत बेहतर बना स‌कते हैं।

प्रधानमंत्री के दौरे पर टिप्पणी करते हुए केजरीवाल का कहना था कि अगर हम देश में उचित निवेश करेंगे तो हमें दूसरे देशों में घूम-घूम कर निवेशकों के सामने गिड़गिड़ाना नहीं ‌पड़ेगा कि हमारे देश में आइए और निवेश करिए। केजरीवाल ने कहा मुझे नहीं लगता कि इससे कोई भी देश में निवेश के लिए तैयार होगा।



क्या है बीजेपी का जवाब

kejriwal comment on make in india policy of pm modi

मोदी के विदेश दौरे पर टिप्पणी करने के बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली नीति में बदलाव जनता के हित में लिया गया ऐसा ही फैसला है जिससे मेक इंडिया की दिशा में उठाया गया कदम कहा जा सकता है।

सीएम ने दिल्ली सरकार की बड़ाई करते हुए कहा कि इमानदार सरकार के आगे उर्जा क्षेत्र की सारी शंकाएं दूर हो गई हैं। हालांकि केजरीवाल के इस हमले पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल जी को मेक इंडिया नहीं दिल्ली में काम करने का जनमत मिला है इसलिए उन्हें मेक दिल्ली के लिए काम करना चाहिए।

उधर दिल्ली से बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी का कहना है कि केजरीवाल जी मेक इंडिया क्या करेंगे जब वह दिल्ली वालों को पीने का पानी नहीं दे पा रहे हैं और डेंगू जैसी बीमारी से नहीं लड़ पा रहे हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed