{"_id":"07c031bfed4ef40da02ebd9038ce1807","slug":"kejriwal-can-give-a-big-gift-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं केजरीवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Apr 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को किसानों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। उम्मीद है कि मुंडका की किसान रैली में केजरीवाल बेमौसम बारिश से तबाह किसानों के लिए मोटे मुआवजे का ऐलान करेंगे। वहीं, आप सरकार के कामों का भी जिक्र होगा। खास बात यह कि 22 अप्रैल के संसद मार्च के लिए भी केजरीवाल किसानों को भी लामबंद करने की कोशिश करेंगे। इसके लिए वह ग्रामीण क्षेत्र का दौरा भी करेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, आम आदमी पार्टी की मुंडका में रोहतक रोड स्थित घेवरा चौका पर किसानों के लिए सहयोग रैली है। दोपहर बाद करीब चार बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसमें पहुंचेंगे। रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी दिल्ली देहात के विधायकों पर है। इसके लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं। रैली से पहले ही दिल्ली देहात के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला है। वहीं, शुक्रवार को गांव के प्रधानों का बड़ा समूह मुख्यमंत्री से मिला। दोनों मुलाकातों में मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की है।
विज्ञापन
संसद मार्च के लिए भी किसानों को करेंगे लामबंद
योगेंद्र यादव के किनारे होने के बाद आम आदमी पार्टी के संजय सिंह पर किसान आंदोलन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। इसके लिए संजय सिंह ने अभी तक उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा का दौरा किया है। वहीं, गूगल हैंगआउट के जरिए मध्यप्रदेश के किसानों से भी बात की है। पार्टी की कोशिश है कि 22 अप्रैल की संसद मार्च में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। इस कड़ी में शनिवार को केजरीवाल भी दिल्ली के किसानों से सीधी बात करेंगे।
विज्ञापन