भड़के केजरीवाल, कहा मैं मोदी से बड़ा देशभक्त हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दो हफ्तों से ज्यादा समय से जेएनयू में देशद्रोह का मामला चल रहा है जिसमें 3 छात्रों को गिरफ्तार भी किया गया है। लेकिन अब देशद्रोह के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है क्योंकि अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और वामपंथी नेता सीताराम येचुरी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ है।
इसी के बाद अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर सोमवार सुबह ही जोरदार हमला किया है। केजरीवाल ने अपने खिलाफ दर्ज देशद्रोह के मुकदमे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वो पीएम मोदी से ज्यादा बड़े भक्त हैं।
केजरीवाल ने अपने ट्वीट में आज कहा कि मुझ पर देशद्रोह का मुकदमा किया गया है। मैं दलितों, गरीबों और पिछड़ों के लिए आवाज उठाता रहा हूं, इसलिए इनकी नजरों में देशद्रोही हूं।
मुझ पर देशद्रोह का मुक़द्दमा किया है। मैं दलितों, ग़रीबों और पिछड़ों के लिए आवाज़ उठाता रहा हूँ, इसलिए इनकी नज़रों में देशद्रोही हूँ(1/5)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 29, 2016
'देशद्रोही नारे लगाने वालों को महबूबा के डर से नहीं कर रहे गिरफ्तार'
केजरीवाल ने आज ताबड़तोड़ ट्वीट्स करते हुए कहा कि मैं दलितों, गरीबों और पिछड़ों के लिए संघर्ष करता रहूंगा। मेरी आवाज बंद नहीं कर सकते।
मैं दलितों, ग़रीबों और पिछड़ों के लिए संघर्ष करता रहूँगा। मेरी आवाज़ बंद नहीं कर सकते(2/5)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 29, 2016
केजरीवाल ने आगे लिखा मैं मोदी जी से बड़ा देशभक्त हूं। मैं उनसे पूछता हूं कि देश की बर्बादी के नारे लगाने वालों को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया?
मोदी जी से बड़ा देशभक्त हूँ।मैं पूछता हूँ-देश की बर्बादी के नारे लगाने वालों को अभी तक मोदी जी ने गिरफ़्तार क्यों नहीं किया?(3/5)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 29, 2016
केजरीवाल ने अगले ट्वीट में पीडीपी और भाजपा के गठबंधन को निशाना बनाते हुए कहा कि वो नारे लगाने वालों इसलिए गिरफ्तार नहीं कर रहे क्योंकि नारे लगाने वाले कश्मीर से हैं और उन्हें गिरफ्तार करने से कश्मीर में महबूबा मुफ्ती नाराजा हो जाएंगी।
क्योंकि नारे लगाने वाले कश्मीर से हैं और उन्हें गिरफ़्तार करने से कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती नाराज़ हो जाएंगी(4/5)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 29, 2016
वो आगे बोले कि हमारे सैनिक रोज बॉर्डर पर शहीद हो रहे हैं और मोदी जी कश्मीर में सरकार बनाने के लिए देशद्रोही तत्वों को बचा रहे हैं?
हमारे सैनिक रोज़ बॉर्डर पर शहीद हो रहे है। और मोदी जी कश्मीर में सरकार बनाने के लिए देशद्रोही तत्वों को बचा रहे हैं?(5/5)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 29, 2016
मालूम हो कि तेलंगाना के रंगा रेड्डी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दे्शद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।
इनके साथ ही सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी सहित कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इन सब पर जेएनयू में 9 फरवरी को हुई देशद्रोही नारेबाजी करने वाले आरोपियों के समर्थन का आरोप है।