फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal asked students not to forget country after becoming engineers

जिस भी इंजीनियरिंग कॉलेज में जाना, किताबी कीड़ा मत बनना : केजरीवाल

Wed, 24 May 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 May 2017 10:49 AM IST
सार

सरकारी स्कूल में पढ़कर जेईई मेंस क्वालिफाई करने वाले 372 छात्रों से किया संवाद       
कहा-जो कुछ हूं उसमें 90 फीसदी आईआईटी खड़गपुर में की गई पढ़ाई का योगदान है           
अमर उजाला ब्यूरो  

विज्ञापन
kejriwal asked students not to forget country after becoming engineers
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं उसके अंदर 90 फीसदी आईआईटी खड़गपुर में मेरी पढ़ाई का योगदान है। उन्होंने छात्रों से कहा कि भविष्य में जिस भी इंजीनियरिंग कॉलेज में जाना वहां किताबी कीड़ा मत बनना।
विज्ञापन


नंबरों के पीछे भागने के बजाय कल्चरल एक्टिविटी, स्पोर्ट्र्स एक्टिविटी में भाग लेना इससे आपका एक बेहतर व्यक्तित्व सामने आएगा। जब इंजीनियर बन जाओ तो देश को भूलना नहीं और अपनी कमाई व जिदंगी का कुछ हिस्सा  देश के नाम लगाना।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री सरकारी स्कूलों में पढ़कर जेईई मेंस क्वालिफाई करने वाले 372 छात्रों से संवाद कर रहे थे। मंगलवार को त्यागराज स्टेडियम में आयाजित संवाद कार्यक्रम में उन्होंने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि यह सबकी बदौलत से संभव हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले लोग सरकारी स्कूल में अपने बच्चों को नहीं पढ़ाना चाहते थे लेकिन सरकारी स्कूलों में जिस तरह क्रांति आई है आप जैसे बच्चों का रिजल्ट उसका नतीजा है। सरकारी स्कूल के बच्चों में हम किसी से कम नहीं हैं का आत्मविश्वास आया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों को चलाने के लिए गरीब से गरीब आदमी टैक्स देता है।

आप सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में जाएंगे वहां भी गरीब आदमी के टैक्स से दिए हुए पैसे से आपकी पढ़ाई होगी। इसलिए देश को मत भूलना। वहीं उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप सब सरकारी स्कूल के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के बच्चों के आगे के करियर को संवारने के लिए सरकार को क्या करना चाहिए इसको लेकर इनपुट देने को कहा।

दिल्ली से बाहर भी मिलेगा एजुकेशन गांरटी लोन स्कीम का लाभ      

kejriwal asked students not to forget country after becoming engineers
kejriwal

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की एजुकेशन गारंटी लोन स्कीम का लाभ दिल्ली से बाहर पढ़ने वाले बच्चों को भी मिलेगा। शिक्षा विभाग इसके लिए जरूरी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा फीस नहीं दे सकता तो उसे उच्च शिक्षा का लाभ नहीं मिले यह गलत है।

सरकार ने एजुकेशन गारंटी लोन स्कीम की जो योजना शुरू की थी उसमें एजुकेशन लोन के लिए कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं है। सरकारी आपकी गारंटी देगी। उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन मिल जाएगा।

अब तक ये केवल दिल्ली के कॉलेजों के लिए था। लेकिन अब दिल्ली से पढ़ाई करने वाले बच्चों को दुनिया के किसी भी कॉलेज में दाखिला मिले तो उसे इस स्कीम का लाभ मिलना चाहिए। वहीं शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए भी युद्धस्तर पर काम होगा।                   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed