{"_id":"5f425ded8ebc3ea9cb3ff379","slug":"kejriwal-appeals-to-central-government-metro-services-to-start-on-trial-basis-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की अपील, दिल्ली में परीक्षण के आधार पर शुरू हो मेट्रो सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की अपील, दिल्ली में परीक्षण के आधार पर शुरू हो मेट्रो सेवाएं
Sun, 23 Aug 2020 05:45 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 23 Aug 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पिछले हफ्ते मैंने इंडस्ट्री एसोसिएशन मे साथ बैठक की थी। मुझे बहुत से अच्छे सुझाव मिले हैं, जिनपर मैं काम कर रहा हूं। आने वाले दिनों में इंडस्ट्री के क्षेत्र में कुछ घोषणाएं होंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समय ट्रांसपोर्ट की बहुत ज्यादा समस्या हो रही है। मैंने केंद्र सरकार से प्रार्थना की है। दिल्ली में अब कोरोना की स्थिति ठीक हो रही है। दिल्ली में हम मेट्रो खोलना चाहते हैं। दिल्ली में ट्रायल बेसिस पर मेट्रो चलने की इजाजत अब मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
I am happy that with the help of everyone, the #COVID19 situation in the national capital is under control now. The way Delhi has been dealing with COVID-19 situation is being discussed in the country as well as across the world: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal pic.twitter.com/cbv8k9gkAa
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 23, 2020
केजरीवाल ने कहा मैं खुश हूं कि सब की मदद से दिल्ली में कोरोना की स्थिति अब काबू में है। जिस प्रकार दिल्ली कोरोना स्थिति से निपट रही है। उसकी चर्चा देश-दुनिया में की जा रही है।
उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में केवल एक बार लॉकडाउन किया और फिर धीरे-धीरे 1 जून से कई क्षेत्रों में काम शुरू कर दिया। शायद दिल्ली ही एक मात्र ऐसा शहर है जहां दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया गया है। हमने समझा कि काम और कोरोना प्रबंधन एक साथ किए जा सकते हैं।