फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal announce Huge Relief for all Renters in Delhi pre paid meter scheme for tenants

मुख्यमंत्री केजरीवाल का बड़ा एलान, अब किरायेदार भी लगवा सकेंगे अपना मीटर

Wed, 25 Sep 2019 12:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 25 Sep 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal announce Huge Relief for all Renters in Delhi pre paid meter scheme for tenants
- फोटो : अमर उजाला

दिल्लीवालों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले एक और बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि अब किरायेदार प्रीपेड मीटर लगवा सकेंगे। इस तरह दिल्ली के किरायेदार भी सरकार द्वारा दी जा रही बिजली की सब्सिडी का फायदा उठा सकेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


केजरीवाल ने एलान करते हुए कहा कि जो किरायेदार प्रीपेड मीटर का लाभ उठाना चाहते हैं उनके घर फ्री होम डिलीवरी की जाएगी। इसके लिए किसी भी तरह का रेंट एग्रीमेंट मान्य होगा। इस योजना को मुख्यमंत्री किरायेदार बिजली मीटर योजना नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगर आप बीएसईएस के ग्राहक हैं तो आप इस योजना का लाभ कुछ इस तरह से उठा सकते हैं-
1- www.bsesdelhi.com की वेबसाइट पर जाकर मीटर के लिए ऑनलाइन आवेदन कीजिए या फिर बीएसईएस दिल्ली के मोबाइल ऐप से पे डिमांड नोट पर अप्लाई कीजिए और मीटर लगवाएं।
2- बिजली डिजी सेवा केंद्र (डीएसके) को 19123 या फिर 39999707 पर कॉल कर अप्वाइंटमेंट लें फिर डीएसके जाएं या फिर अपने घर पर फ्री होम डिलीवरी मंगा लें।
3- बीआरपीएल डिविजन ऑफिस जाएं और बहुत ही आसान दस्तावेज भरें और डिमांड नोट भरें और मीटर लगवा लें।

अगर आप टाटा पावर के ग्राहक हैं तो आप इस योजना का लाभ कुछ इस तरह से उठा सकते हैं
1- www.tatapower-ddl.com वेबसाइट पर जाकर वहां कस्टमर सर्विस सेक्शन पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
2- या फिर अपने मैसेज बॉक्स में TPDDL NEW टाइप करें और 56070 पर भेज दें।
3- या फिर आप 24 घंटे खुली रहने वाले संपर्क केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 19124 पर कॉल करके मीटर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed