फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal and his wife Sunita visited Tirupati Balaji temple On wedding anniversary

Tirupati Balaji Temple: केजरीवाल ने पत्नी संग किए तिरुपति बालाजी के दर्शन, दिल्लीवालों के लिए मांगी खास मन्नत

Thu, 14 Nov 2024 10:49 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 10:49 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए हैं। इससे पहले वह वैष्णों देवी मंदिर पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Kejriwal and his wife Sunita visited Tirupati Balaji temple On wedding anniversary
केजरीवाल ने पत्नी संग किए तिरुपति बालाजी के दर्शन - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच एक बार फिर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भगवान के दरबार में पहुंचे हैं। तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज अपनी धर्मपत्नी के साथ तिरुपति बालाजी के पावन दर्शन किए। भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी से दिल्ली और देश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सबका भला हो, सबका मंगल हो। केजरीवाल ने साथ ही एक वीडियो भी साझा किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे और परिवार संग दर्शन किए हैं। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की है। इससे पहले केजरीवाल माता वैष्णों देवी के दरबार में पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर गए थे और आशीर्वाद भी लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed