हरी झंडी दिखा केजरीवाल ने किया मजेंटा मेट्रो का उद्घाटन, 3 राज्य 4 विश्वविद्यालय जोड़ेगी ये लाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के 24.82 किमी लंबे जनकपुरी वेस्ट-कालकाजी मंदिर रूट का शुभारंभ आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी जनकपुरी मेट्रो स्टेशन पर मौजूद रहे।
हरी झंडी दिखाने के बाद इन नेताओं ने मेट्रो की सवारी भी की। जिस दौरान की तस्वीरों को देखकर लगता है कि डीएमआरसी के अधिकारी मंगू सिंह केजरीवाल व हरदीप पुरी को मजेंटा मेट्रो लाइन की खासियतें बता रहे थे।
बता दें कि यह दिल्ली मेट्रो की ऐसी लाइन है जो तीन राज्यों दिल्ली, यूपी और हरियाणा को जोड़ने के साथ ही 4 विश्वविद्यालयों को भी जोड़ती है।
इस रूट के शुरू होने से शहर के हवाईअड्डे का घरेलू टर्मिनल दिल्ली मेट्रो रेल कॉपरेशन (डीएमआरसी) के नेटवर्क में आ जाएगा। साथ ही नोएडा और गुरुग्राम के बीच होने वाले सफर को तय करने में 30 मिनट कम लगेंगे। अधिकारियों के अनुसार, मजेंटा लाइन के इस रूट के शुरू होने से डीएमआरसी नेटवर्क की कुल लंबी 277 किमी हो जाएगी।
#Delhi: Chief Minister Arvind Kejriwal & Union Minister Hardeep Singh Puri flag off Magenta Line of Delhi Metro in Janakpuri. pic.twitter.com/iB5skQOGZq
— ANI (@ANI) May 28, 2018
रविवार को सुबह आठ बजे से चलेगी मेट्रो
मेजेंटा लाइन पर दैनिक रूप से सुबह 6 बजे मेट्रो सेवा शुरू होगी, जबकि रविवार को मेट्रो सेवा सुबह आठ बजे से शुरू होगी। वर्तमान में इस लाईन पर चलने के लिए 24 ट्रेनें हैं, जिन्हें 5 मिनट 15 सेकंड के अंतराल पर चलाया जाएगा।
जनकपुरी वेस्ट स्टेशन पर भारत का सबसे लम्बा एस्केलेटर्स
मेजेंटा लाईन के जनकपुरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन में भारत के सबसे लम्बे एस्केलेटर्स लगाए गए हैं। इन स्केलटरों की ऊंचाई 15.65 मीटर है जो कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर लगाए गए 14.575 मीटर की ऊंचाई वाले एस्केलेटरों से भी अधिक ऊंचे हैं।
आईटी हब नेहरु प्लेस के लिए बेस्ट कनेक्टिविटी
इस कॉरिडोर के खुलने से भारत के सबसे बड़े आईटी हब नेहरु प्लेस के लिए बेहतर कनेक्टिविटी तैयार हो चुकी है। अब गुरुग्राम और नोएडा के लोग मेजेंटा लाइन के कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो मेट्रो बदलकर आसानी से नेहरु प्लेस पहुंच सकेंगे।
रिंग रोड पर बने नौ सब-वे
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने रिंग रोड पर नौ सब-वे बनाए हैं। जो मुनिरका, कारके पुरम, आईआईटी, पंचशील पार्क, चिराग दिल्ली, ग्रेटर कैलाशा और नेहरु इंक्लेव पर दो सब-वे बने हैं।