फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kaushambi from Singapore to the converged Kejri Chanakya.

सिंगापुर से कौशांबी तक जुटे केजरी के ‘चाणक्य’

Wed, 11 Feb 2015 01:18 AM IST
प्रिया गौतम/अमर उजाला, कौशांबी
प्रिया गौतम/अमर उजाला, कौशांबी Updated Wed, 11 Feb 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi from Singapore to the converged Kejri Chanakya.

आम आदमी पार्टी की रिकार्ड तोड़ जीत के बाद अरविंद केजरीवाल के ‘चाणक्य’ सक्रिय हो गए हैं। अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ आप के वादों को पूरा करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


सिंगापुर से लेकर दिल्ली, हैदराबाद, गाजियाबाद और बंगलूरू के विशेषज्ञ योजनाएं बना रहे हैं। सिंगापुर से पवन सचदेवा और सरकारी महकमों में उच्च पदों पर कार्यरत रहे करीब एक दर्जन विशेषज्ञ रणनीति तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


विशेषज्ञ पैनल में शामिल कौशांबी निवासी विनय मित्तल की सबसे अहम भूमिका है। इनके पास बिजली और पानी संबंधी योजनाओं को तैयार करने की जिम्मेदारी है।

उन्हाने बताया कि जीत के साथ ही सबसे पहले प्रत्येक परिवार को 20 हजार लीटर पानी और बिजली में सब्सिडी देने का वादा पूरा करना है। प्लान पहले से ही तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली स्थित अशोक विहार निवासी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके पास विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा संबंधी मुद्दों पर काम करने की जिम्मेदारी है।


सरकार बनने के साथ ही कॉलेज और स्कूलों की संख्या बढ़ाने की योजना पर काम चल रहा है। साथ ही गुड गवर्नेंस और विकास पर फोकस किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार के खात्मे के मुद्दे की जिम्मेदारी इंदिरापुरम निवासी रोहित द्विवेदी के पास है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार को पकड़ने और इसे रोकने की रणनीति बनाने की जिम्मेदारी निभा रहा हूं। तीन लोगों की एक अलग टीम है। भ्रष्टाचार को खत्म करना आप का मुख्य उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed