{"_id":"5d77ccba8ebc3e93d33e58b8","slug":"kaushal-was-disillusioned-with-the-money-after-the-dubai-police-arrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुबई पुलिस के शिकंजे के बाद पाई-पाई के लिए मोहताज हो गया था कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई पुलिस के शिकंजे के बाद पाई-पाई के लिए मोहताज हो गया था कौशल
Tue, 10 Sep 2019 09:48 PM IST
Avdhesh Kumar
कुमार हरिओम, गुरुग्राम
कुमार हरिओम, गुरुग्राम
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 10 Sep 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर कौशल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई से लाए गए गैंगस्टर कौशल गुरुग्राम पुलिस की रिमांड में आने के बाद से रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस रिमांड पर कौशल ने चौंकाने वाला राज कबूला है। कौशल ने बताया कि उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद दुबई पुलिस ने जब उस पर शिकंजा कसा तो वह पाई-पाई के लिए मोहताज हो गया था।
गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले उसने अपने एक गुर्गे से व्हॉट्स एप के जरिये एक हजार रुपये किसी के अकाउंट में ट्रांसफर कराए थे। पुलिस की ओर से उसके हवाला नेटवर्क को ध्वस्त करने के बाद वह हड़बड़ा गया और उसने कई नामचीन लोगों को कॉल कर उनसे रंगदारी मांगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुबई में कौशल के होने की पुष्टि के बाद दुबई पुलिस ने उस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था, हवाला के जरिए दुबई तक जाने वाला फंड बंद होने के बाद कौशल गिरफ्तारी के आखिरी दिनों में पाई-पाई के लिए मोहताज हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक रिमांड पर कौशल ने कबूला कि अपना खर्चा निकालने के लिए गुर्गों से कई अकाउंट में हजार-हजार रुपये तक ट्रांसफर करवाए। इतना ही नहीं पैसों और अपने शार्प शूटर गुर्गों की कमी के बाद कौशल ने अपना खौफ कायम रखने के लिए विकास चौधरी हत्याकांड के बाद गुरुग्राम के नामचीन रेस्टोरेंट मालिक को धमकी देते हुए रंगदारी के लिए कॉल की।
कौशल ने कड़े लहजे में कहा था कि ऐसा मत सोचना कि कौशल खत्म हो गया है, कौशल वापसी कर रहा है। इसी में भलाई है कि तुम मुझे पैसे दे दो। हालांकि रेस्टोरेंट मालिक की ओर से पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फिलहाल कौशल गैंग से जुड़े करीब एक दर्जन बदमाश फरार है। जिनकी भी पुलिस सूची तैयार कर रही है।

पुरानी कार लेकर थी बदमाशी की साजिश
पैसों की तंगी के कारण आखिरी दिनों में कौशल के बाद शार्प शूटर के अलावा हथियारों की भी कमी हो गई थी। ऐसे में कौशल ने कुछ समय पहले अपने गुर्गे को कहकर राजस्थान नंबर की एक कार ली थी। इसमें कौशल ने अपने गुर्गे को कहा कि आपराधिक गतिविधि में किसी पर गोली चलाने की बजाय उसे गाड़ी से टक्कर मार देना या फिर गाड़ी से कुचल देना। पुलिस इस मामले में कार की छानबीन करने में जुटी हुई है।
गुरुग्राम पुलिस की योजना हुई सफल
अप्रैल माह में पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल की ओर से ऑपरेशन क्लीन अप के जरिए कौशल के 49 बदमाशों की बड़ी फौज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से दुबई जाने वाले हवाला के जरिए पैसों की सप्लाई पर रणनीति के तौर पर धीरे धीरे शिकंजा कस दिया। पुलिस की यह योजना सफल रही।
पैसों की कमी के कारण कौशल हड़बड़ाहट में लोगों को व्हॉट्स एप के जरिए कॉल कर रंगदारी मांगने लगा। ऐसे में पुलिस के खुफिया तंत्र की ओर से उसके दुबई में होने की पुष्टि के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई।