फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kaushal had called from Hisar jail and directed for extortion and firing

कौशल ने हिसार जेल से फोन कर दिया था रंगदारी और फायरिंग का निर्देश

Fri, 07 Aug 2020 06:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Aug 2020 06:55 AM IST
सार

  • हिसार जेल से दो गुर्गों सचिन व हुक्का से करता था बात
  • हुक्का ने हरिनगर पुलिस की पूछताछ में किया खुलासा 
  • हिसार जेल से भौंडसी जेल में भी होती थी बात
  • कौशल के गुर्गे भौंडसी जेल में कर रहे है मोबाइल फोन का इस्तेमाल 

विज्ञापन
Kaushal had called from Hisar jail and directed for extortion and firing
demo pic

विस्तार

हरियाणा के टॉप-10 गैंगस्टर में से एक कौशल ने हिसार जेल में मोबाइल का इस्तेमाल किया था। कौशल हिसार जेल से अपने दो गुर्गें सचिन व आसू उर्फ हुक्का से बात करता था। कौशल ने कुछ दिन पहले ही सचिन व हुक्का से मोबाइल से दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग कर रंगदारी मांगने के आदेश दिए थे, हालांकि हिसार जेल में कौशल के कब्जे से मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ भौंडसी जेल में भी मोबाइल फोनों का इस्तेमाल हो रहा है। भौंडसी जेल में बंद नवीन व हुक्का मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। हुक्का भौंडसी जेल में था। ऐसे में कौशल हुक्का से हिसार जेल से भौंडसी जेल में बात करता था। ये लोग व्हाट्सएप कॉल कर आपस में बात करते हैं।
विज्ञापन


पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओउम स्वीट पर हुई फायरिंग मामले में हरीनगर पुलिस ने भौंडसी जेल में बंद नवीन, उसके भाई भाई प्रमोद, अन्नू मालिक, अमित व भौंडसी जेल में बंद आसू उर्फ हुक्का को गिरफ्तार किया है। हुक्का ने पूछताछ में खुलासा किया है कि कौशल हिसार जेल से मोबाइल से गिरोह के सदस्य सचिन से सबसे ज्यादा बात करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कौशल उससे बात करने लगा। हुक्का ने खुलासा किया है कि उसकी कौशल से कई बार बात हुई है। ऐसे में अब हरी नगर पुलिस हिसार जेल से कौशल को ट्रांजिट रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सख्ताई होने के कारण कौशल को हिसार जेल में भेजा गया था। 

कौशल गिरोह के गुर्गे नवीन व हुक्का इस समय भौंडसी जेल में बंद थे। ओउम स्वीट्स पर फायरिंग के मामले में कौशल के नवीन व हुक्का समेत पांच गुर्गो की गिरफ्तारी को लेकर पश्चिमी जिला पुलिस ने बुधवार को जो अधिकारिक बयान जारी किया था उसमें स्पष्ट रूप से कहा है कि गिरफ्तार प्रमोद ने बताया कि भौंडसी जेल में बंद उसके भाई नवीन ने उसे व्हाट्सएप कॉल की थी और वारदात के लिए शूटरों के लिए मोटरसाइकिल देने को कहा था। 

प्रमोद ने अन्नू मलिक की सहायता से शूटरों को मोटरसाइकिल दी थी। नवीन जेल से प्रमोद को व्हाट्सएप कॉल करता था। नवीन जिस सिम का इस्तेमाल कर रहा था वह दीपक मोरवाल के नाम रजिस्टर्ड है। दीपक ने नवीन के दूसरे भाई अमित को दिया था। नवीन के अलावा हुक्का इस फोन का इस्तेमाल परिवार के लोगों से बात करने के लिए करता था। 


दिल्ली फायरिंग की वारदातों के षडयंत्र में शामिल थे
गिरफ्तार किए नवीन व हुक्का ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह दिल्ली के वारदातों के षडयंत्र में शामिल था। कौशल के आदेश पर ही दिल्ली में वारदातों को षडयंत्र रचा गया था। इन्होंने ही शूटरों का इस्तेमाल किया था। दिल्ली पुलिस की सभी यूनिटें सचिन की तलाश कर रही है। सचिन ही इस समय एक तरीके से कौशल गिरोह का संभाल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed