{"_id":"5edcc6ef8ebc3e905e2bc79f","slug":"kashmiri-woman-held-for-planning-terror-acts-tests-positive-for-coronavirus-in-nia-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए की हिरासत में महिला कोरोना पॉजिटिव, कोर्ट ने दिए एलएनजेपी में भर्ती कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए की हिरासत में महिला कोरोना पॉजिटिव, कोर्ट ने दिए एलएनजेपी में भर्ती कराने के निर्देश
Sun, 07 Jun 2020 04:22 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 07 Jun 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर एक आतंकी हमले की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार की गई कश्मीरी महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें की महिला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में है।
विज्ञापन
न्यायाधीश ने एनआईए को हिना बशीर बेघ को तत्काल प्रभाव से लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी ) में भर्ती कराने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने उनके पति जहानजीब सामी और एक अन्य आरोपी अब्दुल बासित को इस मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया, क्योंकि एजेंसी ने उनकी और रिमांड मांग नहीं की थी।
विज्ञापन
महिला के वकील एम एस खान ने उनके लिए दो महीने के लिए अंतरिम जमानत की मांग करते हुए एक अर्जी दायर की थी। जिसमें कहा गया था कि दिल्ली में कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है और सरकार को इससे निपटने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अर्जी में आगे कहा गया था कि सरकारी अस्पतालों में उचित उपचार सुविधाओं की कमी है।
विज्ञापन
एजेंसी के मुताबिक महिला को इस्लामिक स्टेट की विचारधारा को बढ़ावा देने और नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों की कोरोना जांच 6 जून को अदालत के निर्देश पर कराई गई थी, जबकि उनका 10 दिन के रिमांड की अवधि रविवार को समाप्त हो गई है।
एनआईए ने अदालत को सूचित किया कि आरोपी जहानजीब सामी और मोहम्मद अब्दुल्ला बासित की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन हिना बशीर बेघ की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।