फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kasganj murder accused will be find out at any condition said deputy cm of up

योगी के डिप्टी ने कहा: चंदन के हत्यारों को पाताल से भी निकाल लाएंगे

Thu, 01 Feb 2018 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 01 Feb 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
kasganj murder accused will be find out at any condition said deputy cm of up
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान गोली लगने से चंदन गुप्ता की मौत होने के बाद हुई हिंसा के लिए जो लोग भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन


कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह भी कहा कि चंदन के हत्यारों को पाताल से भी निकाल लाएंगे। हिंदी भवन में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली डीएम रामेंद्र विक्रम सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर तिरंगा यात्रा पर सवाल उठाया था, लेकिन बाद में उन्होंने दूसरी पोस्ट डालकर माफी मांगते हुए कहा है कि यह विवाद खत्म होना चाहिए।
विज्ञापन


एक प्रशासनिक अधिकारी से इस तरह की बात करना ठीक नहीं है। सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है। इसमें कार्रवाई होगी। गाजियाबाद की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस दिशा पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के हर नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। इसलिए अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इससे अपराध के आंकड़ों में काफी कमी आई है। भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पश्चिमी यूपी का दौरा करेंगे उप मुख्यमंत्री

kasganj murder accused will be find out at any condition said deputy cm of up

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लोक निर्माण विभाग के कार्यक्रम में यह जता गए कि गाजियाबाद के विकास पर योगी सरकार दूसरे जिलों से ज्यादा धन खर्च करेगी। नोएडा और गाजियाबाद ऐसे जिले हैं, जिन्हें दिल्ली आने वाले लोग यूपी के चेहरे के तौर पर देखते हैं।

केशव प्रसाद 2019 की तैयारी के तहत पश्चिमी यूपी का दौरा करने निकले हैं। उन्होंने खुद ही कार्यक्रम में बताया कि उन्हें पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में जाना है। गाजियाबाद से उन्होंने शुरुआत की है।   

सड़कों के गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा शुरू
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में एक लाख 21 हजार किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को अभियान चलाया गया। इसमें से 85 हजार किलोमीटर सड़कों को लोक निर्माण विभाग ने गड्ढा मुक्त कर दिया। अब हम स्पेशल टीम भेजकर गड्ढा मुक्त सड़कों की सच्चाई का पता लगा रहे हैं।

गाजियाबाद में 362 किलोमीटर लंबी 181 सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को 1900 लाख रुपये मिले थे। विभाग के अधिकारी 164 का पूरा करने का दावा कर रहे हैं, बाकी काम जल्द कराने को कहा जा रहा है।

10 लेन बनेगा मेरठ-सहारनपुर मार्ग
केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि सपा सरकार से हमने कई बार मेरठ-सहारनपुर मार्ग को केंद्रीय निधि से बनाए जाने को एनओसी देने को कहा, लेकिन नहीं दी गई। अब केशव प्रसाद मौर्य के पास लोक निर्माण आने के बाद इस रोड को एनओसी मिल गई है। इसके लिए धनराशि भी स्वीकृत हो गई है। यह रोड 10 लेन बनेगा। ई-टेंडरिंग के जरिए जो ठेकेदार भी इसे बनाएगा, उसे अच्छी तरह से बनाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed