{"_id":"6714bc3d3b2e85c3340d92bc","slug":"karva-chauth-prices-are-very-cheap-shahzadi-and-namaste-bangles-are-trending-these-bangles-choice-of-women-2024-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karva Chauth: दाम बड़े ही सस्ते... ट्रेंड कर रही चूड़ियां 'शहजादी' और 'नमस्ते', ये चूड़ी बनीं महिलाओं की पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karva Chauth: दाम बड़े ही सस्ते... ट्रेंड कर रही चूड़ियां 'शहजादी' और 'नमस्ते', ये चूड़ी बनीं महिलाओं की पसंद
Sun, 20 Oct 2024 02:16 PM IST
शाहरुख खान
दीपक कार्की, अमर उजाला, नई दिल्ली
दीपक कार्की, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:16 PM IST
सार
करवा चौथ पर वैलवेट 'शहजादी' और 'नमस्ते' चूड़ी महिलाओं को काफी पसंद आ रही हैं। इनके दाम बड़े ही सस्ते हैं। रजवाड़ी कड़े मेटल चूड़ियों के साथ लगकर खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन
Karva Chauth
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करवा चौथ के लिए राजधानी के सभी मुख्य बाजारों में चूड़ियां सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। शहजादी, नमस्ते, वैलवेट, फ्लोरा जैसे नाम के साथ ये चूड़ियां इन दिनों दिल्ली में ट्रेंड कर रही हैं। इसको लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं।
आम बाजार से लेकर थोक बाजार में महिलाओं की आवक चरम पर है। सदर बाजार, लक्ष्मी नगर, करोल बाग समेत अन्य दूसरे बाजारों में चूड़ियों के अलावा बिंदी, सिंदूर, कड़े, कॉस्मेटिक, मेहंदी आदि की भी खूब डिमांड है। कारोबारियों के चेहरे खरीदारों को देखकर खिले हुए हैं।
दिल्ली प्रदेश बैंगल मर्चेंट एसोसिएशन के चेयरमैन विनोद जैन ने बताया कि दुकानों पर वैलवेट चूड़ी में महिला खरीदारों की खासा रुचि है। रजवाड़ी कड़े मेटल चूड़ियों के साथ लगकर खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन
इसकी वजह यह है कि आजकल मैचिंग सिस्टम का चलन है। लोग अलग-अलग रंगों के साथ उससे मिलता जुलता कड़ा या चूड़ी भी खरीद रहे हैं। इससे जुड़े कारोबारियों की अभी चांदी है।

मेहंदी लगाने के मिलते हैं पैसे
मंडावली निवासी संजना ने बताया कि करवाचौथ के दौरान मेरी पड़ोस की महिलाएं मुझसे मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। शगुन के तौर पर पैसे भी देती हैं। अगर लड़की महिलाओं की मेहंदी लगाए तो इसे शुभ माना जाता है। त्योहार के तीन दिन पहले से ही मुझे ऑर्डर आने शुरू हो जाते हैं। इन दिनों डिमांड ज्यादा होती है। करीब 14-15 लोगों के ऑर्डर आए हैं। इससे त्योहार से पहले साइड इनकम भी हो जाएगी।

इंस्टेंट मेहंदी खींच रही ध्यान
सदर बाजार स्थित गंभीर स्टोर से सनी गंभीर ने बताया कि उनकी दुकान पर इंस्टेंट मेहंदी खूब बिक रही है। यह पांच मिनट में हाथ में लग जाती है। खरीदारों का कहना है कि इससे समय की बचत होगी और वो अन्य काम भी पूरे कर पाएंगे। इसके अलावा, बाजार में ट्यूब मेहंदी भी खूब पसंद की जा रही है। दुकानदार गंभीर का दावा है कि ये सभी कैमिकल फ्री हैं और पहली मेहंदी से बेहतर हैं।