{"_id":"5bf770eabdec224169396bdf","slug":"kartik-purnima-on-nh-9-will-be-heavy-vehicles-route-diversion-up-to-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा मेला: एनएच-9 पर तीन दिन भारी वाहनों का रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा मेला: एनएच-9 पर तीन दिन भारी वाहनों का रहेगा रूट डायवर्जन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 23 Nov 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा गढ़ मेले के कारण गाजियाबाद पुलिस ने एनएच-9 पर भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों का रूट डायवर्जन किया है। गाजियाबाद-दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहन तीन दिन तक बुलंदशहर से होकर जाएंगे, ताकि हापुड़, गढ़ में जाम से बचा जा सके। रूट डायवर्जन से बुलंदशहर हाइवे पर ट्रैफिक ज्यादा रहेगा। ऐसे में दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
गाजियाबाद-दिल्ली से मुरादाबाद-बरेली जाने के लिए लोग हापुड़ वाया गढ़मुक्तेश्वर होकर जाते हैं। गढ़ में चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले के कारण हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर में भारी जाम रहता है। लोगों की परेशानी को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने गुरुवार सुबह 10 बजे से भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों का डायवर्जन कर दिया है।
विज्ञापन
एनएच-9 से होकर हापुड़, मुरादाबाद, बरेली जाने वाले वाहन डासना में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से चढ़कर दादरी-सिकंदराबाद उतरेंगे और यहां से बुलंदशहर होकर मुरादाबाद जा सकेंगे। एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सहूलियत और जाम की समस्या से निपटने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। डायवर्जन 24 नवंबर मेला समाप्ति तक रहेगा।
विज्ञापन