फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kapil mishra would be new law minister of delhi

योगेंद्र गुट के खिलाफ आगे रहे कपिल मिश्रा होंगे नए कानून मंत्री

Thu, 11 Jun 2015 11:45 AM IST
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
Kapil mishra would be new law minister of delhi

जितेंद्र तोमर की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल ने जल बोर्ड उपाध्यक्ष व करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा को नया कानून मंत्री बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कपिल मिश्रा का नाम उपराज्यपाल नजीब जंग को सौंप दिया है। राजनिवास से नियुक्ति और शपथ का समय मिलने पर मंत्री पद की कपिल मिश्रा शपथ लेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जितेन्द्र तोमर के मंत्रालय कानून, पर्यटन, भाषा एवं संस्कृति के अलावा कुछ दूसरे विभागों की जिम्मेदारी भी कपिल मिश्रा को दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल बोर्ड का उपाध्यक्ष पद फिलहाल उन्हीं के पास रहेगा। हालांकि आम आदमी पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि किसी दूसरे विधायक को जल बोर्ड उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भविष्य में दी जाएगी।

सीएम के करीबी हैं कपिल मिश्रा

Kapil mishra would be new law minister of delhi

आम आदमी पार्टी में विवादों के साथ जुड़े कानून मंत्री की जिम्मेदारी अब अरविंद केजरीवाल ने युवा विधायक कपिल मिश्रा को सौंपने का फैसला किया है।

कपिल मिश्रा अन्ना आंदोलन से अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं और प्रशांत भूषण व योगेंद्र यादव की लड़ाई में विधायकों की अगुवाई करने का काम किया था। इसके अलावा पार्टी के प्रवक्ता हैं। फिर अच्छे वक्ता माने जाते हैं।

35 साल के कपिल मिश्रा पहली बार विधायक बने हैं। इससे पहले 2013 का चुनाव करावल नगर से ही कपिल मिश्रा हार गए थे।

बीजेपी से पूर्वी दिल्ली की मेयर रह चुकीं हैं कपिल की मां

Kapil mishra would be new law minister of delhi

आम आदमी पार्टी ने कपिल मिश्रा को भाजपा के टिकट पर जीतकर महापौर बनी अन्नपूर्णा मिश्रा का बेटा होने के बावजूद करावल नगर से मैदान में उतारा था। अभी कपिल मिश्रा के पास जल बोर्ड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी है।

67 सीट के साथ सत्ता में आने के बाद बनी कैबिनेट में कपिल मिश्रा को शुरुआत में ही रखे जाने की चर्चा थी, लेकिन गणित में केजरीवाल इन्हें मंत्री नहीं बना पाए थे।

दिल्ली विश्वविद्यालय के अम्बेडकर कॉलेज से स्नातक कपिल मिश्रा ने दिल्ली स्कूल ऑफ सोशल वर्क से मास्टर डिग्री की है। इसके बाद इंटरनेशनल संस्था ग्रीनपीस व एम्नेस्टी इंटरनेशनल में काम किया।

फिर दिल्ली में कॉमनवेल्थ में विकास को लेकर इट्स कॉमन वर्सेज वेल्थ किताब लिखी थी। इसके अलावा यमुना में अतिक्रमण और पर्यावरण को लेकर कई विरोध प्रदर्शन की अगुवाई भी कपिल मिश्रा ने राजनीति में आने के पूर्व में ही की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed