फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kapil mishra reveals cng scam by delhi kejriwal government

कपिल मिश्रा का फिर केजरीवाल पर निशाना, बोले- 10 हजार गाड़ियों में नकली CNG किट लगवाईं

Fri, 02 Jun 2017 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Jun 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
kapil mishra reveals cng scam by delhi kejriwal government
कप‌िल म‌िश्रा - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी से निकाले गए विधायक कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली सरकार द्वारा सीएनजी किट में हुए घोटाले के पर्दाफाश का दावा किया है।

विज्ञापन

कपिल का आरोप है कि दिल्ली में 10 हजार गाड़ियों में लगाए गए सीएनजी किट नकली हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने ये दावा किया था कि ये किट कनाडा की कंपनी ने बनाए हैं जबकि असल में ये चीन में निर्मित हैं।
विज्ञापन

एक दस्तावेज को दिखाते हुए कपिल ने बताया कि इसी घोटाले की बदौलत आप के नेताओं ने विदेश यात्राएं की हैं। बता दें‌ कि बुधवार को दिल्ली विधानसभा में हुई हाथापाई के बाद कपिल मिश्रा ने कहा था कि वो दो जून को केजरीवाल और सत्येंद्र मिश्रा के घोटालों का पर्दाफाश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल मिश्रा ने किया दिल्ली में सीएनजी किट घोटाले का पर्दाफाश

 इससे पहले भी लगा चुके हैं कई आरोप
कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर घोषणा की थी कि शुक्रवार को 11 बजे वो आम आदमी पार्टी से जुड़े घोटालों का पर्दाफाश करेंगे। इससे पहले वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्‍थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर स्वास्‍थ्य विभाग में तीन घोटाले करने का आरोप लगा चुके हैं।

इससे पहले शुक्रवार की सुबह कपिल मिश्रा महात्मा गांधी की समाधि राजघाट गए और वहां से निकलने के बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली विधानसभा में उनके साथ हुई बदसलूकी का जिक्र किया और कहा कि अरविंद केजरीवाल अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।

इसके साथ ही कपिल मिश्रा ने दावा किया कि केजरीवाल के नक्सलियों से भी संबंध हैं। उन्होंने दावा किया वा आने वाले 10-15 दिनों में वो केजरीवाल के देशद्रोह को भी साबित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed