फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kapil mishra remarks against kejriwal over pwd scam and bribe case

केजरीवाल के PWD घोटाले के दस्तावेज मांगने पर कपिल का ट्वीट- सबूत लेकर घर ही आ जाऊं क्या?

Mon, 19 Jun 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Jun 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
kapil mishra remarks against kejriwal over pwd scam and bribe case
केजरीवाल-कपिल मिश्रा

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ पीडब्ल्यूडी में घोटालों की खबर एक न्यूज चैनल में चलाए जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर घोटाले से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने इसके जवाब में ट्वीट किया। कपिल ने लिखा-बताइये कब लेकर आये सबूत? वैसे जांच में आपके रिश्तेदारों के फर्जी बिल भी हैं वो भी आप ही जांच करेंगे?

विज्ञापन

 

 


माना जा रहा है कि सोमवार सुबह 11 बजे कपिल मिश्रा सबूत लेकर केजरीवाल के घर जा सकते हैं

बता दें कि पिछले दिनों एक न्यूज चैनल की खबर के मुताबिक, दिल्ली में सड़क और नालों के ठेकों के निर्माण व रख-रखाव के नाम पर घोटाला सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ घोटाला

kapil mishra remarks against kejriwal over pwd scam and bribe case
Kapil mishra - फोटो : अमर उजाला

खबर में ऐसा दावा किया गया है कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ठेकेदार फर्जी बिल लगाकर बिना निर्माण या मरम्मत कार्य कराने की आड़ में करोड़ों रुपयों का भुगतान किया गया है, जबकि विभाग इस सारे घोटाले को होते हुए देखता रहा।

विभाग के भी इस घोटाले में शामिल होने का दावा किया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने और जांच किए जाने के बाद ही बिलों का भुगतान किया जाता है, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने ठेकेदारों के साथ सांठ-गांठ करके बगैर बिलों के भुगतान कर दिया।

न्यूज चैनल की मानें, तो उसके पास वो सारे दस्तावेज मौजूद हैं, जिनमें 2014-15 में सत्येंद्र जैन के मंत्री रहते हुए ठेकेदारों को भुगतान किया गया। इन सभी भुगतानों का एक भी रिकॉर्ड विभाग और सेल्स टैक्स के पास भी नहीं है। इस बात की जानकारी निर्माण विभाग की और से दिए गए एक सूचना के अधिकार (RTI) के जवाब से मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed