फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kapil mishra lodged complain against sisodia and 4 others MLA

विधानसभा में मारपीट: कपिल मिश्रा ने सिसोदिया समेत 4 MLA के खिलाफ दी शिकायत

Sun, 04 Jun 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Jun 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
 kapil mishra lodged complain against sisodia and 4 others MLA
Kapil Mishra

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया समेत चार विधायकों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया कि गत 31 मई को विधानसभा के भीतर विधायक जरनैल सिंह, मदनलाल व अमानतुल्ला खान ने उनके साथ मारपीट की और जानलेवा हमला किया। हमले के दौरान मनीष सिसौदिया जरनैल सिंह को उकसाते रहे। कपिल मिश्रा ने पुलिस से इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच करने की मांग की है।    

विज्ञापन

   
जिला पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस विधानसभा के भीतर हुई घटना की जांच करने को लेकर कानूनी राय ले रही है। बताया जा रहा है कि उपराज्यपाल से अनुमति मिलने के बाद ही इस बाबत कोई मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। कपिल मिश्रा की शिकायत को तुरंत पुलिस उपायुक्त कार्यालय भेज दिया गया है।       
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक कपिल मिश्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सुनियोजित तरीके से उनपर विधानसभा में हमला करवाया गया है और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी। सदन की कार्यवाही के दौरान जब उन्होंने अरविंद केजरीवाल व सतेंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया तो उनकी आवाज को दबाने के लिए हमला करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक मदनलाल ने उनका गला दबाया और तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह व ओखला के विधायक अमानतुल्ला खान उनपर हमला करते रहे। उनकी छाती व पसलियों पर घूंसे मारे। मार्शल ने जब तक उन्हें बाहर निकाला कुछ और विधायक उनपर हमला करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायकों ने उन्हें जुबान बंद रखने की धमकी दी। सारी रिकार्डिंग विधानसभा के सीसीटीवी कैमरे में कैद है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed