फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kapil mishra beaten in delhi assembly and said to reveal more corruption on june third

विधानसभा में पिटाई के बाद कपिल मिश्रा ने दी चेतावनी, 3 जून को करेंगे दो और खुलासे

Wed, 31 May 2017 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 May 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
kapil mishra beaten in delhi assembly and said to reveal more corruption on june third
- फोटो : ह‌िंदुस्तान टाइम्स

इस हमले के बाद कपिल मिश्रा ने कहा कि वह सदन में केजरीवाल के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलना चाहते थे लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा,'जब मैंने अपनी बात कहनी चाही तो विधानसभा में मदन लाल और जरनैल सिंह ने मुझे मारा-पिटा। ऐसा पहली बार हुआ है जब सदन में विधायकों ने मुझे मारा है।'

विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी ही इशारे पर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मुझे मारा-पीटा है। उन्होंने कहा,'मेरे साथ हाथापाई की गई और केजरीवाल के गुंडों ने मेरी छाती में लात-घूंसे मारे। मेरे हाथ में चोट आई है। इसमें मदन लाल, जरनैल सिंह और अमानततुल्ला भी शामिल थे।'
विज्ञापन


हालांकि कपिल मिश्रा ने कहा कि वो केजरीवाल के गुंडों से नहीं डरते। उनका आरोप है कि यह सब देखने के बावजूद सत्येंद्र जैन और मुख्यमंत्री केजरीवाल सदन में हंस रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के घोटालों का करेंगे पर्दाफाश

kapil mishra beaten in delhi assembly and said to reveal more corruption on june third

कपिल मिश्रा ने चेतावनी दी कि वो तीन जून को अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के घोटालों का सच सबके सामने रखेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मैं तु्म्हारे सगे संबंधियों के घर पर छापे पड़ रहे हैं। मैं किसी गुंडे से डरता और मुझे मनीष सिसोदिया ने मारने के लिए इशारा किया था।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही कपिल मिश्रा को मंत्री पद से हटाया गया था जिसके बाद उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी थी। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये लिए थे।

इसके साथ ही साथ ‌कपिल ने आप नेताओं के विदेश दौरों के संबंध में जानकारी मांगी थी जिसके खिलाफ वो अनशन पर भी बैठे थे। इसके साथ ही साथ उन्होंने आम आदमी पार्टी पर चंदे में घोटाले का भी आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed