फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kapil mishra asks 9 questions to aap leaders why they are silent on scams in delhi government

दिल्ली सरकार के घोटालों पर आप नेताओं की चुप्पी पर कपिल ने दागे ये 9 बड़े सवाल

Sun, 11 Jun 2017 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Jun 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
kapil mishra asks 9 questions to aap leaders why they are silent on scams in delhi government
kapil mishra - फोटो : अमर उजाला

पार्टी के अंदर व सरकार में हुए घोटालों पर चुप बैठे नेताओं और विधायकों से कपिल मिश्रा ने आज कई सवाल पूछे हैं- 

विज्ञापन


1. अन्ना आंदोलन में जिन 10 केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे हम सबने मांगे क्या वो केवल सत्ता हासिल करने के लिए बोला गया जुमला था? 

2. क्या शीला दीक्षित और कांग्रेस के अन्य नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ सबूत आपने अपनी आंखों से देखे थे, इस्तीफा मांगने से पहले??

3. अगर देखे थे तो ढाई साल से उन सबूतों पर चुप्पी क्यों और देखे ही नही थे तो वो सब तमाशा क्यों किया गया? क्या दिल्ली की जनता से झूठ बोला गया? 

4. क्या आपने अरविंद केजरीवाल से कभी पूछा कि शीला दीक्षित के खिलाफ जो सबूत थे उन सबूतों के केजरीवाल ने क्या किया? 

5. जैसे मैं, भ्रष्टाचार के हर मामले में ACB, CBI में केस दर्ज करवा रहा हूं, वैसे ही क्या केजरीवाल नही कर सकते थे? या सारे सबूत इंटरनेट पर डालकर सार्वजनिक कर देते। किस मजबूरी में यह सब नहीं किया गया?

6. क्या आज जो भी घोटाले सामने आ रहे है, बंसल परिवार या PWD के फर्जी बिल, बेनामी प्रॉपर्टी या हवाला, एम्बुलेंस घोटाला या हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट .. इन सबके इंटरनेट पर मैंने जो सबूत डाले वो आपने देखने की जहमत उठाई? 
विज्ञापन


7. जब असीम अहमद खान को एक मिनट की ऑडियो क्लिप पर हटाया गया क्या तब से अब तक पार्टी के सिद्धांत और नियम बदल गए हैं? क्या असीम के लिए अलग नियम और सत्येंद्र और केजरीवाल के लिए अलग नियम है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


8. क्या कांग्रेस के नेताओं ने आपकी भैंस चुराई थी, क्या कांग्रेस से लड़ने का कोई और एजेंडा था, क्या अपने घर के अंदर होने वाले भ्रष्टाचार के लिए चुप्पी रखने के लिए ये आंदोलन हुआ था? 

9. क्या घोटालों पर चुप्पी और इधर उधर चुनाव लड़ते रहने का 'लघु एवं कुटीर उद्योग" यही है पार्टी की दिशा ? 

आपके जवाब का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed