सफाई मुद्दे पर कपिल मिश्रा की मां ने किया अपने बेटे का विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसीडी को लेकर जहां भाजपा व दिल्ली सरकार दो-दो हाथ कर रही है, वहीं पूर्व मेयर रहीं मां व दिल्ली सरकार के मंत्री बेटे में भी वाकयुद्ध शुरू हो गया है।
बेटे का कहना है कि पीडब्ल्यूडी सफाई में जुटी हुई है तो मां ने कहा कि यह विभाग तो अपना ही काम ठीक से नहीं करता तो फिर एमसीडी का काम कैसे करेगा।
दरअसल, दिल्ली की पूर्व मेयर अन्नपूर्णा मिश्रा भाजपा की नेता हैं और उनका बेटा कपिल मिश्रा दिल्ली सरकार में जल मंत्री हैं। सड़क पर कूड़ा फैलाने व सफाई नहीं करने के मुद्दे पर शनिवार को मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि हमें राजनीति का कूड़ा भी साफ करने आता है।
अपना विभाग तो संभाल नहीं पाते सफाई क्या करेंगे
लोक निर्माण विभाग दिल्ली में लगे कूड़े के ढेर को साफ करने में जुट गई है। रविवार से दिल्ली के मंत्री व विधायक भी सफाई में जनता के साथ जुड़ेंगे।
इस बयान को अन्नपूर्णा मिश्रा ने खारिज कर दिया। भाजपा के प्रदर्शन में कंधा से कंधा मिलाकर दिल्ली सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध करती दिखीं।
पूर्व मेयर अन्नपूर्णा मिश्रा ने कहा कि जब मैं मेयर थी तो पीडब्ल्यूडी का काम एमसीडी करती थी। वे कैसे दिल्ली की सफाई कर लेंगे। पीडब्ल्यूडी सफाई करे लेकिन एमसीडी सफाईकर्मियों व शिक्षकों का वेतन दे दे।