फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kanwar yatra 2019: Delhi ready for the welcome of Shiva devotees

कांवड़ियों के स्वागत के लिए दिल्ली तैयार, लगाए गए 150 से अधिक शिविर

Fri, 19 Jul 2019 05:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 19 Jul 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
kanwar yatra 2019: Delhi ready for the welcome of Shiva devotees
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

सावन मास के शुरू होते ही कांवड़ यात्रा भी प्रारंभ हो चुकी है। दिल्ली-एनसीआर से हर वर्ष लाखों शिवभक्त हरिद्वार आदि गंगा किनारे स्थानों से कांवड़ लेकर आते हैं। कांवड़ियों के लिए इस बार दिल्ली में 150 से ज्यादा स्थानों पर विशेष शिविर लगाए गए हैं। सरकार की पोर्टा केबिन तकनीक पर यह टेंट लगे हैं। यहां कांवड़ियों के ठहरने की उचित व्यवस्था के अलावा खानपान के इंतजाम भी किए गए हैं।

विज्ञापन


सामाजिक संस्थाओं ने भी जगह-जगह टेंट लगाए हैं। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के पास अग्रसेन पार्क, रिज रोड पर बुद्धा गार्डन का गेट नंबर 1 और 2, दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन के नीचे, सैनिक स्कूल के करीब और  दिल्ली के बॉर्डर एरिया के आसपास शिविरों की व्यवस्था है। दिल्ली सरकार की तीर्थ यात्रा विकास समिति के चेयरमैन कमल बंसल ने कहा कि 17 जुलाई से शिवभक्त हरिद्वार से जल लेकर चलना शुरू हो गए हैं, जिन्हें दिल्ली पहुंचने में 3 से 4 दिन लगेंगे।
विज्ञापन


राजधानी में खास तौर से 25 से 29 जुलाई तक भीड़ रहने की संभावना है। 26 और 27 जुलाई को पंजाब और हरियाणा की ओर जाने वाले भक्त दिल्ली में रहेंगे। आखिर के दो दिन 28 और 29 जुलाई को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के कांवड़ यात्री टेंट में ठहरेंगे। इनमें डाक कांवड़ वाले भी होते हैं, जो बगैर जल चढ़ाए घर नहीं जा सकते। 30 जुलाई को शिवरात्रि है, उस दिन भगवान भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद रहेगा ओखला बैराज का आधा रास्ता

बोल बम के जयकारों के बीच कांवड़ियों के जत्थे नोएडा के रास्ते अगले दो-तीन दिन में गुजरने शुरू हो जाएंगे। कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली में प्रवेश कराने के लिए इस बार ओखला बैराज का आधा रास्ता बंद रहेगा। हर बार की तरह कांवड़ यात्रियों के लिए अलग गलियारा नहीं बनाया जाएगा।

गाजियाबाद से हिंडन के किनारे चिल्ला रेगुलेटर होकर कांवड़ियों का रैला नोएडा में प्रवेश करेगा। बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ मार्ग के लिए जायजा लिया। सीओ ट्रैफिक सतीश कुमार ने बताया कि चिल्ला कट पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि सुरक्षित तरीके से कांवड़ यात्रियाें को नोएडा में प्रवेश कराया जा सके। ओखला पक्षी विहार मार्ग और ओखला बैराज पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

हर साल ओखला बैराज पर जाम से निपटने के लिए लोहे के बैरियर लगाकर अलग से गलियारा बनाया जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया जाएगा। दरअसल, यमुना पर नया पुल बनने के बाद ओखला बैराज पर यातायात का दबाव कम हुआ है। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन नए पुल का इस्तेमाल करते हैं। बैराज के जिस पुराने रास्ते से पहले वाहन दिल्ली जाते थे, उसे इस बार कांवड़ मार्ग बनाने की योजना है। शुक्रवार तक कांवड़ मार्ग का रूट प्लान तैयार कर लिया जाएगा।

चिल्ला कट व पक्षी विहार पर विशेष निगरानी
ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए मयूर विहार से नोएडा को जोड़ने वाले चिल्ला रेगुलेटर कट व ओखला पक्षी विहार कट पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। चिल्ला कट पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल व सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसी तरह पक्षी विहार कट पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ओखला बैराज पर गश्त के लिए अलग से पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed