{"_id":"6427e904309b831fd10b4e3b","slug":"kanjhawala-hit-and-drag-case-120-witness-7-accused-police-file-800-pages-chargesheet-in-anjali-case-big-points-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanjhawala Case: 120 गवाह, सात आरोपी, अंजलि केस में 800 पन्नों की चार्जशीट दायर, पढ़ें आरोप पत्र की बड़ी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanjhawala Case: 120 गवाह, सात आरोपी, अंजलि केस में 800 पन्नों की चार्जशीट दायर, पढ़ें आरोप पत्र की बड़ी बातें
Sat, 01 Apr 2023 01:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:49 PM IST
सार
अदालत ने मामले की पिछली सुनवाई के दौरान पुलिस से कहा था कि आरोप पत्र दाखिल करने का 90 दिन का समय एक अप्रैल को समाप्त हो रहा है। आप कब तक आरोप पत्र दाखिल करेंगे। जांच अधिकारी ने जवाब दिया कि आरोपपत्र तैयार हो चुका है और उसकी जांच की जा रही है। इसे जल्द दाखिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली कंझावला कांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के कंझावला में नए साल की शुरुआत में ही कंझावला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। आज यानी एक अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 800 पन्नों की चार्जशीट दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में दायर की है। गौरतलब है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2023 की दरम्यानी रात में कार सवार आरोपियों ने एक युवती की स्कूटी को टक्कर मारी जिससे वह कार के अगले पहिए में फंस गई फिर आरोपी उसे घसीटते हुए लगभग 13 किलोमीटर तक घूमे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसने कंझावला कांड में लगभग 800 पन्नों की चार्जशीट दायर कर दी है। इस चार्जशीट को तैयार करने के लिए पुलिस ने 120 लोगों के बयान लिए हैं और सभी सबूतों का अध्ययन किया है।
पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश कर कुल सात लोगों को आरोपी बनाया है जिसमें से पांच लोग जेल में हैं जबकि दो लोग जमानत पर रिहा हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसने कंझावला कांड में लगभग 800 पन्नों की चार्जशीट दायर कर दी है। इस चार्जशीट को तैयार करने के लिए पुलिस ने 120 लोगों के बयान लिए हैं और सभी सबूतों का अध्ययन किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश कर कुल सात लोगों को आरोपी बनाया है जिसमें से पांच लोग जेल में हैं जबकि दो लोग जमानत पर रिहा हैं।