{"_id":"63bfc74b4b337701802df9c7","slug":"kanjhawala-case-forensic-team-from-gujarat-to-probe-evidence-will-make-dummy-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंझावला कांड: गुजरात से आई फॉरेंसिक टीम करेगी कार की जांच, शव का बनाएगी डमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंझावला कांड: गुजरात से आई फॉरेंसिक टीम करेगी कार की जांच, शव का बनाएगी डमी
Thu, 12 Jan 2023 02:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 12 Jan 2023 02:21 PM IST
सार
देश को दहला देने वाला कंझावला कांड 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरम्यानी रात में हुआ जब चार कार सवार लोग एक स्कूटी से टकरा गए। स्कूटी पर दो लोग सवार थे जिसमें से एक युवती तो सकुशल बच गई लेकिन युवती जमीन पर गिरने के बाद कार के अगले पहिए में फंसकर 13 किलोमीटर तक घिसटती रही।
विज्ञापन
कंझावला कांड में सामने आया मृतका की मां का बयान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंझावाला कांड में गांधी नगर (गुजरात) से आई नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की टीम सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन में कार की जांच कर रही है। लाश की एक डमी बनाई गई है। फॉरेंसिक सबूत इकठ्ठा करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
गुजरात से आई इस टीम में पांच फॉरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं जो नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी से हैं। यह लोग डीसीपी आउटर की गुजारिश पर आए हैं। ये बातें पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताई।
विज्ञापन
देश को दहला देने वाला कंझावला कांड 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरम्यानी रात में हुआ जब चार कार सवार लोग एक स्कूटी से टकरा गए। स्कूटी पर दो लोग सवार थे जिसमें से एक युवती तो सकुशल बच गई लेकिन युवती जमीन पर गिरने के बाद कार के अगले पहिए में फंसकर 13 किलोमीटर तक घिसटती रही।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरुआत में इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, बाद में इस मामले में दो अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया। जिन पांच लोगों को शुरुआत में पकड़ा गया था उनके नाम दीपक खन्ना, अमित खन्ना, किषन, मिथुन और मनोज मित्तल है। बाद में पुलिस ने मामले में आशुतोष और अंकुश खन्ना को गिरफ्तार किया।