फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kangana Ranaut participated in Amar Ujala Samvad program and said PM Modi gave national consciousness

Amar Ujala Samvad: 'निराश होकर देश छोड़ना चाहती थी...PM मोदी ने दी राष्ट्र चेतना; संवाद के मंच से बोलीं कंगना

Mon, 02 Sep 2024 06:35 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Mon, 02 Sep 2024 06:35 PM IST
सार

अमर उजाला संवाद के मंच से फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रणौत ने कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें राष्ट्र चेतना दी है। एक समय ऐसा था, जब उन्होंने देश की परिस्थितियों से निराश होकर देश को छोड़ने का मन बना लिया था।
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut participated in Amar Ujala Samvad program and said PM Modi gave national consciousness
फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में हो रहे अमर उजाला के वैचारिक संवाद कार्यक्रम में देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों और विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रूबरू होने का मौका मिल रहा है। इस कार्यक्रम में खेल, राजनीति और धर्म से लेकर मनोरंजन जगत की हस्तियां शामिल हुई हैं। दिग्गज अदाकारा और भाजपा सांसद कंगना रणौत ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। इस मंच से कंगना ने कई बातें साझा कीं।

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा सांसद कंगना रणौत ने कहा कि एक समय देश की परिस्थितियों से निराश होकर उन्होंने देश को छोड़ने का मन बना लिया था। पीएम मोदी ने राष्ट्र चेतना दी है। कंगना ने कहा कि उन्होंने बहुत शोषण सहा है। मुंबई गए हों, चाहें किसी और शहर में गए हैं, अंग्रेजी नहीं आती है, ये छोटे शहर से हैं..इन्हें इंडस्ट्री से निकालो, ये छोटे लोग हैं, ये लोग गोरी चमड़ी वाले हैं, ये वंशवादी हैं, इनके चाचा-चाची लंदन, अमेरिका से हैं, ऐसे शब्दों का उपयोग किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद कंगना रनौत ने कहा कि इस देश में भारत और भारतीयता की जो दुर्दशा थी, उससे वह काफी परेशान थीं। उन्हें लगता था देश छोड़कर चले जाएं। 2009-10 में उन्होंने अमेरिका में घर भी ले लिया, लेकिन तब पीएम नरेंद्र मोदी के रूप में एक ऐसी चेतना शक्ति का उदय हुआ..जिसने जन-जन में भारतीय होने का अहसास दिला दिया। अपने धर्म के प्रति, अपने देश के प्रति, अपनी मिट्टी के प्रति वफादारी का अहसास उन्हें मोदी जी के सत्ता में आने के बाद ही हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed