फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kamla Nagar Khari Baoli Lajpat Nagar Sarojini Nagar and Kirti Nagar Markets in Delhi will be redeveloped said cm arvind kejriwal

सीएम केजरीवाल का एलान: इन पांच बाजारों का होगा पुनर्विकास, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Mon, 13 Jun 2022 10:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 13 Jun 2022 10:56 PM IST
सार

दिल्ली की पांच बाजारों का पुनर्विकास किया जाएगा। इन्हें चरणबद्ध तरीके से नया रूप दिया जाएगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस प्रयास से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

विज्ञापन
Kamla Nagar Khari Baoli Lajpat Nagar Sarojini Nagar and Kirti Nagar Markets in Delhi will be redeveloped said cm arvind kejriwal
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के बाजार आने वाले समय में देश-दुनिया की आन-बान-शान बनेंगे। डीयू में पढ़ने वाले युवाओं के दिल में धड़कने वाला कमला नगर, पुरानी दिल्ली की शान खारी बावली, शादी की खरीदारी के लिए बेहतरीन मार्केट में शुमार लाजपत नगर, नये ट्रेंड के लिए मशहूर सरोजनी नगर और फर्नीचर मार्केट के लिए विख्यात कीर्ति नगर की पहचान पूरे विश्व में होगी। दिल्ली सरकार ने बाजारों के पुनर्विकास से जुड़े प्रोजेक्ट के पहले फेज में इन पांच बाजारों शामिल करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि नई पहचान के साथ दिल्ली के बाजार अब तरक्की की तरफ आगे बढ़ेंगे। बाजार अच्छे होंगे तो व्यापार भी बढ़ेगा और नए रोजगार भी पैदा होंगे। दिल्ली के रोजगार बजट में 20 लाख नई नौकरियां देने की योजना है। सरकार इसके लिए लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। अप्रैल महीने में आवेदन मांगा गया था। 33 मार्केट की 49 आवेदन मिले थे। गठित आठ सदस्यीय चयन समिति ने पांच बाजारों को चयनित किया है।

विज्ञापन

कई बाजार है प्रसिद्ध
मुख्यमंत्री डिजिटल प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि दिल्ली के कई बाजार बहुत प्रसिद्ध हैं। एक-एक बाजार की अपनी पहचान है, अपनी कहानी है। दिल्ली में लगभग 3.50 लाख दुकानें हैं और इन बाजारों में लगभग 7.5 लाख से 8 लाख लोग काम करते हैं। पुनर्विकास का मतलब कि बाजारों का भौतिक बुनियादी ढांचे को ठीक किया जाएगा। सड़कें, सीवर, पानी व पार्किंग को दुरूस्त कर मार्केट को खूबसूरत बनाया जाएगा। किसी एसी कमरे में बैठकर बाजारों का नाम ब्रांडिंग के लिए तय नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले फेज में पांच बाजार को चयनित किया गया है। क्योंकि सभी बाजार एक साथ विकसित नहीं किया जा सकता। नौ बाजारों में घूमने के बाद पांच बाजारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

डिजाइन प्रतिस्पर्द्धा के बाद तैयार होंगे बाजार
सरकार बेहतर पुनर्विकास के लिए एक डिजान प्रतिस्पर्द्धा कराएगी। इसमें देश के सबसे बेहतरीन डिजाइनर्स और आर्किटेक्ट भाग लेंगे। अगले छह हफ्ते इस प्रतिस्पर्द्धा की घोषणा की जाएगी। बेहतर डिजाइन के आधार पर बाजारों का पुनर्विकास किया जाएगा। पहले फेस में कमला नगर, खारी बावली, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर और कीर्ति नगर मार्केट बनाए जाएंगे विश्वस्तरीय। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बाजारों को दुनिया की आन-बान और शान बनाएंगे। मार्केट खूबसूरत दिखेंगा। पर्यटक इन बाजारों में आएंगे। बाजार के पुनर्विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘आउट ऑफ बॉक्स आइडिया’ मिलेगा। बाजार को उसकी मुख्य यूएसपी के आधार पर विकसित कर एक अनूठा ब्रांड बनाया जाएगा। प्रत्येक बाजार के लिए एक यूनिक मार्केट कैंपेन विकसित किया जाएगा।

  • कमला नगर युवाओं का अड्डा है, यह है इसकी यूएसपी।
  • खारी बावली में विश्व प्रसिद्ध मसालों का मार्केट है। 
  • लाजपत नगर में सब चीजें फैशनेबल मिलती हैं। शादी की शॉपिंग के लिए बेहतर मार्केट है। 
  • सरोजिनी नगर फास्ट फैशन, लेटेस्ट ट्रेंड सेटिंग और स्ट्रीट मार्केट के रूप में जाना जाता है। 
  • कीर्ति नगर फर्नीचर की सबसे बड़ी मार्केट है।

जिन बाजार को पुनर्विकसित करने लिये चुना गया है उस बाजार में खुशी की लहर है। बाजारों के इस पुनर्विकास की कड़ी में कमला नगर को प्रथम स्थान मिला है। कमला नगर 1950 से एक पुराना बाजार है और आज तक वैसा का वैसा ही है, कोई बदलाव नहीं हुए। इससे व्यापार बढ़ेगा। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के प्रति दिल से आभार प्रकट करते हैं।- नितिन गुप्ता, प्रधान, कमला नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने व्यापारियों पर ध्यान दिया है। इसके लिए दिल से आभार। भविष्य में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। वादे जो किए हैं, उनको पूरा किया जाएगा। सौभाग्य की बात है कि टॉप फाइव में हमारे बाजार को रखा है।- ललित गुप्ता, महासचिव, दिल्ली किराना कमेटी

सरकार के इस कदम को एक शब्द में एक्सीलेंट कहेंगे। दिल्ली में पहली बार कोई सरकार आई है, जिसने व्यापारियों की सुनी है। अच्छा और ऐतिहासिक फैसला है। दिल्ली का व्यापार भी बढ़ेगा और दिल्ली के व्यापारी भी खुशहाल होंगे। - कुलदीप अरोड़ा, महासचिव, पुष्पा मार्केट ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन

ज्यादा गौरवांवित और खुश हूं। मार्केट का विकास और सौंदर्यीकरण होगा। ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। मार्केट की कायापलट होगा। व्यापार बढ़ने के साथ सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। पूरा प्रयास रहेगा कि विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया जाए। - घनश्याम कुशवाह, अध्यक्ष, न्यू टिंबर मार्केट डीलर एसोसिएशन

मुख्यमंत्री का धन्यवाद। विकास के कार्य होंगे। सरोजिनी नगर बाजार के पुनर्विकास से ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। सौंदर्यीकरण कार्य से यह बाजार एक आदर्श बाजार बनकर उभरेगा। - अशोक कालरा, महासचिव, सरोजिनी मार्केट शॉप कीपर्स एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed