{"_id":"692afd01081c48ef56055771","slug":"kailash-nagar-colts-won-by-a-huge-margin-of-110-runs-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-114438-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कैलाश नगर कोल्ट्स की 110 रन से धमाकेदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कैलाश नगर कोल्ट्स की 110 रन से धमाकेदार जीत
विज्ञापन
डीडीसीए टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में उज्ज्वल बने प्लेयर ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। छत्तर सिंह-1 मैदान पर खेले गए डीडीसीए टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024-25 के लीग मुकाबले में कैलाश नगर कोल्ट्स ने ईआईएल को 110 रन से हराया। उज्ज्वल पंवार प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैलाश नगर कोल्ट्स ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवाया, लेकिन दूसरे विकेट पर उज्ज्वल पंवार और आर्यन शर्मा ने मैच का रुख बदल दिया। उज्ज्वल ने 56 गेंदों पर 91 रन (14 चौके) और आर्यन शर्मा ने 54 गेंदों पर 90 रन बनाए। टीम ने 20 ओवर में 204/2 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
जवाब में ईआईएल की शुरुआत खराब रही। कैलाश नगर कोल्ट्स के गेंदबाजों ने लगातार विकेट झटके। ध्रुवा भारद्वाज ने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि मोहिन मलिक ने तीन ओवर में दो विकेट झटके। पूरी टीम 15.5 ओवर में 94 रन पर सिमट गई और मुकाबला एकतरफा रहा।