फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kailash Gehlot said in hearing I did not know that Nair lived in my bungalow

Excise Policy Case: पेशी में कैलाश गहलोत बोले- मुझे नहीं पता नायर मेरे बंगले में रहता था, कभी नहीं गया आवास

Sun, 31 Mar 2024 08:11 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 31 Mar 2024 08:11 AM IST
सार

ईडी दफ्तर से बाहर मीडिया से बातचीत में कैलाश ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि नायर उनके सरकारी बंगले में रहता था या नहीं। वह सिविल लाइंस इलाके में आवंटित अपने सरकारी बंगले में कभी रहने नहीं गए।

विज्ञापन
Kailash Gehlot said in hearing I did not know that Nair lived in my bungalow
कैलाश गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेश हुए दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने इस बात की जानकारी से इन्कार किया कि विजय नायर उनके बंगले में रहता था।

विज्ञापन


ईडी दफ्तर से बाहर मीडिया से बातचीत में कैलाश ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि नायर उनके सरकारी बंगले में रहता था या नहीं। वह सिविल लाइंस इलाके में आवंटित अपने सरकारी बंगले में कभी रहने नहीं गए। वह वसंत कुंज स्थित अपने पारिवारिक घर में रहे क्योंकि उनके बच्चों का स्कूल उसके सामने है। उन्होंने यह कहा कि एजेंसी ने उनसे कोई सवाल जवाब नहीं किया या किसी अन्य से सामना नहीं कराया। उन्होंने यह भी कहा कि गोवा विधानसभा चुनाव में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने कहा कि शराब नीति बनाने में कोई कोई घोटाला नहीं हुआ है और समय के साथ इसकी सच्चाई सभी को पता चल जाएगी।

विज्ञापन

सीएम केजरीवाल समेत अब तक चार गिरफ्तार
इस मामले में ईडी ने अब तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को ईडी ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और दोनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि भारत राष्ट्र समिति की नेता के कविता को 15 मार्च और केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल 1 अप्रैल तक और कविता 9 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में हैं। ईडी ने आरोप लगाया है कि आबकारी नीति को इस तरह तैयार किया गया जिससे शराब कारोबारियों को अधिक लाभ हो। इसे दक्षिण समूह को लीक किया गया, के कविता जिसका हिस्सा थीं। इसके बदले में शराब कारोबारियों ने आप को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी, जिसमें से एक बड़ी रकम आप ने गोवा विधानसभा चुनाव में खर्च किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed