फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kailash Gehlot flagged off the trial run of Mohalla Bus

Delhi: वसंत विहार में मोहल्ला बसों का ट्रायल शुरू, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 11 Oct 2024 12:47 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 11 Oct 2024 12:47 PM IST
सार

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने विधायक परमिला टोकस के साथ वसंत विहार सर्कुलर रूट पर मोहल्ला बस के ट्रायल को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
Kailash Gehlot flagged off the trial run of Mohalla Bus
कैलाश गहलोत ने मोहल्ला बस के ट्रायल को दिखाई हरी झंडी - फोटो : एएनआई

विस्तार

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने विधायक परमिला टोकस के साथ शुक्रवार को मुनिरका-वसंत कुंज रूट पर मोहल्ला बसों के ट्रायल को हरी झंडी दिखाई। 10.8 किमी लंबे मार्ग पर मोहल्ला बस वसंत विहार डिपो से शुरू होकर एंबियंस मॉल, नेल्सन मंडेला रोड पर डीएलएफ, वसंत कुंज इंस्टीट्यूशनल एरिया, आईआईएमसी, आईआईटी, बेर सराय विलेज, स्पाइनल इंजरी व फोर्टिस अस्पताल जैसे प्रमुख स्थानों पर जाएगी। एक सप्ताह तक ट्रायल चलेगा।

विज्ञापन


इस मौके पर गहलोत ने कहा कि मोहल्ला बस को विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए जो बनाया गया है जहां पर परिवहन नेटवर्क नहीं है या फिर डीटीसी बसों की सुविधा नहीं है। मोहल्ला बसें मुनिरका-वसंत कुंज मार्ग शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और वाणिज्यिक केंद्रों तक लोगों की कनेक्टिविटी आसान करेगी। इससे स्थानीय निवासियों और छात्रों को राहत मिलेगी। जल्द ही मोहल्ला बसों की खेप एक साथ आएगी। जिसे कई रूटों पर चलाया जाएगा। एक बार फुल चार्ज होने पर यह बसें 120-130 किमी तक चल सकेंगी।
विज्ञापन


इनमें 6 सीटें गुलाबी हैं, जो विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं को इन बसों में किराया नहीं देना होगा। मोहल्ला बसों में किराया दिल्ली सरकार की 12 मीटर लंबी एसी बसों के जैसा ही होगा। इन बसों की पार्किंग और रखरखाव के लिए 16 डिपो तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल का विजन था कि दिल्ली के यात्रियों की परेशानी को कैसे दूर किया जाए इसलिए हमने मोहल्ला बस के आइडिया को हमने दिल्ली की सड़कों पर निष्पादित करने का फैसला लिया है। यह 9 मीटर की छोटी बसे हैं जो मोहल्ला बस के नाम से लोकप्रिय हैं। यह बहुत आरामदायक बसे हैं। इसमें बैठने वाले यात्री खुश हैं। यह रूट मुनिरका को जोड़ते हुए, JNU से गुजरकते हुए, IIT और आर.के. पुरम को भी जोड़ता है। यह काफी महत्वपूर्ण रूट रहेगा। दिल्ली में परिवहन क्षेत्र में क्रांतिकारी काम हुए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed