{"_id":"5b5dfd424f1c1b19208b76fc","slug":"kaifiyat-express-train-hits-nilgai-in-khurja-junction-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खुर्जा में कैफियत एक्सप्रेस से टकराई नीलगाय, कई ट्रेनें प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खुर्जा में कैफियत एक्सप्रेस से टकराई नीलगाय, कई ट्रेनें प्रभावित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी दिल्ली से आजमगढ़ जा रही कैफियत एक्सप्रेस से शनिवार रात खुर्जा जंक्शन स्टेशन के आउटर पर नीलगाय टकरा गई। ट्रेन रुकने से करीब एक घंटे तक दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पूरी तरह बाधित रहा।
पीछे आ रही कई ट्रेनें भी प्रभावित हो गईं। इस दौरान यात्री परेशान रहे। रात करीब 9 बजे खुर्जा जंक्शन स्टेशन के आउटर पर कैफियत एक्सप्रेस के पहुंचते ही नीलगाय टकरा गई।
चालक ने तत्काल ट्रेन रोक दी। गनीमत रही कि इंजन पटरी से नहीं उतरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। खुर्जा जंक्शन से टीएक्सआर स्टाफ ने मौके पर जाकर इंजन के पहियों में अटके नीलगाय के मांस के टुकड़ों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
कैफियत के खड़ी होने से पीछे चल रही वैशाली एक्सप्रेस, अलीगढ़ शटल, संगम एक्सप्रेस, एजीएन समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें रुकी रहीं। खुर्जा जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि नीलगाय के टकराने से कैफियत एक घंटे तक आउटर पर रुकी रही। तत्काल टीम को भेजकर इंजन की गड़बड़ी दूर की गई। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।