फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kabaddi tournament to Improve the environment of Bisahdha

माहौल सुधारने के लिए बिसाहड़ा में कबड्डी टूर्नामेंट

Sat, 31 Oct 2015 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 31 Oct 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
kabaddi tournament to Improve the environment of  Bisahdha

बिसाहड़ा गांव में इकलाख की हत्या के बाद बिगड़े माहौल में सद्भावना बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से 9 और 10 नवंबर को ‘सद्भावना कबड्डी टूर्नामेंट’ कराया जाएगा। टूर्नामेंट में आसपास के गांवों के लोग हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में इकलाख की हत्या के बाद दीपावली के त्योहार पर क्षेत्र और गांवों में सद्भाव बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कबड्डी टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


इंडिया कबड्डी के कोच अर्जुन सिंह ने बताया कि ‘सद्भावना कबड्डी टूर्नामेंट’ नेशनल फील्ड में कराया जाएगा। इसमें बिसाहड़ा और आसपास के गांवों के लोग भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम प्रधान और युवा गांवों में जाकर जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह ने कहा कि एक ही टीम में अलग-अलग गांवों के लोगों को शामिल किया जाएगा, जिससे एक साथ खेलकर आपसी सौहार्द की मिशाल बन सके। आयोजन में प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक भी शामिल होंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed