फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jwellery makers demand is to withdraw excise duty from gold

300 स्वर्णकारों की बैठक में फैसला, सोने से हटे एक्साइज ड्यूटी 

Sun, 13 Mar 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 13 Mar 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
jwellery makers demand is to withdraw excise duty from gold
सोना

स्वर्णकार एवं सर्राफा एसोसिएशन भिवाड़ी में रविवार को गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर व मेवात जिले के स्वर्णकारों ने बैठक की। बैठक में करीब 300 से ज्यादा स्वर्णकारों ने भाग लिया।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता भिवाड़ी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार सोनी तावडू ने की। बैठक में सोने के आभूषणों पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी का विरोध किया गया। स्वर्णकारों ने कहा कि जब तक सरकार सोने से एक्साइज ड्यूटी नहीं हटाएगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


मनोज सोनी ने कहा कि सरकार ने सोने और हीरे के गहनों पर एक्साइज ड्यूटी लगाकर उनके व्यापार पर एक बोझ बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि अफसरशाही व काले कानून को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में तावडू, भिवाड़ी, तिजारा, टपूकड़ा, किशनगढ़ , अजरका, रिवाड़ी, सोहना, खैरथल मंडी, पाटौदी, हेलीमंडी व अलवर के करीबन 300 स्वर्णकारों ने हिस्सा लिया।

सभी स्वर्णकारों ने 17 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाले विरोध प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर भाग लेने का निर्णय भी लिया। बता दें कि केंद्र सरकार ने सोने के आभूषणों पर जब से एक प्रतिशत एक्साइज डयूटी लगाने का प्रस्ताव संसद में पास किया है।


उसी दिन से कस्बे के स्वर्णकार हड़ताल पर हैं। रविवार को 11 वें दिन भी तावडू के स्वर्णकारों की हड़ताल लगातार जारी रही। इस अवसर पर रिंकू सोनी, नीरज कुमार, मुकेश कुमार, राधेशयाम सोनी, आदि कई स्वर्णकार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed