फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Justice Vipin Sanghi appointed as acting chief justice of Delhi High Court will take oath on 13 March

दिल्ली हाईकोर्ट: जस्टिस विपिन सांघी कार्यकारी चीफ जस्टिस नियुक्त, 13 मार्च को लेंगे जस्टिस डीएन पटेल की जगह

Fri, 11 Mar 2022 03:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 11 Mar 2022 03:37 PM IST
सार

दिल्ली हाईकोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस डीएन पटेल 13 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिनकी जगह जस्टिस विपिन सांघी पदभार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
Justice Vipin Sanghi appointed as acting chief justice of Delhi High Court will take oath on 13 March
दिल्ली हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे जस्टिस विपिन सांघी, लेंगे जस्टिस डीएन पटेल की जगह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जस्टिस विपिन सांघी अब दिल्ली हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे। वह शुक्रवार को कार्यकारी चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए। 13 मार्च को वर्तमान चीफ जस्टिस धीरूभाई नरनभाई पटेल के सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस सांघी औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन


कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, संविधान के आर्टिकल 223 में दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत के राष्ट्रपति ने दिल्ली हाईकोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज होने के नाते जस्टिस विपिन सांघी को दिल्ली उच्च न्यायालय का चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। 13 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे चीफ जस्टिस डीएन पटेल की जगह वह पदभार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन

जन्म और शिक्षा

जस्टिस सांघी का जन्म 27 अक्तूबर 1961 को नागपुर में हुआ था। वह 1965 में अपने परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी मैथमेटिक्स(ऑनर्स) से स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के ही लॉ फैकल्टी में एलएलबी में दाखिला ले लिया। उन्होंने कानून की पढ़ाई 1986 में पूरी की और उसी साल बतौर वकील उन्होंने दिल्ली बार काउंसिल में पंजीकरण करा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वकालत से है पारिवारिक नाता

जस्टिस विपिन सांघी अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के वकील हैं। इससे पहले उनके दादा स्वर्गीय वीके सांघी और पिता जीएल सांघी भी वरिष्ठ वकील रह चुके हैं। 1990-91 में सांघी केंद्र सरकार के पैनल में वकील नियुक्त किए गए थे। उन्हें सुप्रीम कोर्ट में भी केंद्र सरकार के पैनल में वकील नियुक्त किया गया था। एमसी जैन जांच कमेटी में भी जस्टिस सांघी बतौर काउंसल नियुक्त किए गए थे।



वह सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में सिविल और संवैधानिक मामलों की प्रैक्टिस कर चुके हैं। दिसंबर 2005 में उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता की उपाधि दी गई थी। आगे चलकर वह कई अंतरराष्ट्रीय लॉ कॉन्फ्रेंस में भी शामिल हुए। जिनमें टोक्यो में आयोजित हुआ लवासिया बीनियल कॉन्फ्रेंस(LAWASIA Biennial Conferences), ऑस्ट्रेलिया में आयोजित गोल्ड कोस्ट, हॉन्ग कॉन्ग में हुआ पोला कॉन्फ्रेंस और इन्सोल लॉ कॉन्फ्रेंस, कोलंबो शामिल है। उन्हें 29 मई, 2006 दिल्ली हाईकोर्ट के एडिशनल जज के तौर पर नियुक्त किया गया और फिर 11 फरवरी, 2008 को वह जज बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed