फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Justice for All Walkathon organised by Supreme Court Bar Association today

Walkathon: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से सभी के लिए न्याय वॉकथॉन आज, दिल्ली के यातायात में रहेगी तब्दीली

Sun, 09 Nov 2025 03:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Nov 2025 03:23 AM IST
सार

आम जनता की सुविधा के लिए कुछ यातायात प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग,अशोक रोड, शाहजहाँ रोड, पुराना किला रोड और जाकिर हुसैन रोड से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Justice for All Walkathon organised by Supreme Court Bar Association today
demo - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन रविवार सुबह 7 बजे एससीबीए रन/वॉकथॉन (सभी के लिए न्याय) का पहला संस्करण आयोजित कर रहा है। नई दिल्ली क्षेत्र में कई स्थानों पर वाहनों/आम जनता की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए तिलक मार्ग, सी-हेक्सागन, मथुरा रोड, पुराना किला रोड और कुछ जुड़ी सड़कों पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। आम जनता की सुविधा के लिए कुछ यातायात प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग,अशोक रोड, शाहजहाँ रोड, पुराना किला रोड और जाकिर हुसैन रोड से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन


-तिलक मार्ग, भगवान दास रोड, तिलक मार्ग क्रॉसिंग, सी-हेक्सागन पर किसी भी वाहन के आवागमन की अनुमति नहीं होगी। तिलक मार्ग क्रॉसिंग, सी-हेक्सागन उपरोक्त सड़कों पर खड़े पाए गए वाहनों को टो कर लिया जाएगा। अनुचित पार्किंग तथा कानूनी निर्देशों की अवहेलना के लिए उन पर मुकदमा चलाया जाएगा। टो किए गए वाहनों को भैरों मंदिर के सामने ट्रैफिक पिट में पार्क किया जाएगा।
विज्ञापन


धौला कुआँ की ओर जाने वाले यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वंदे मातरम मार्ग और मदर टेरेसा क्रीसेंट मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। भैरों मार्ग पर पार्किंग और पी-1, कर्तव्य पथ पर पार्किंग में वाहनों को पार्क कर सकते हैं। पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों को सलाह दी है कि वह धैर्य रखें, यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें और सभी चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in, फेसबुक पेज https://www.facebook.com/dtptraffic, ट्विटर हैंडल https://twitter.com/dtptraffic, इंस्टाग्राम पेज https://www.instagram.com/dtptraffic, व्हाट्सएप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095/011-25844444 के माध्यम से अपडेट रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed