फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jupiter has been relocated, heavy rainfall totals

बृहस्पति का स्थान परिवर्तन बना रहा है भारी वर्षा योग

Tue, 14 Jul 2015 05:57 PM IST
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 14 Jul 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
Jupiter has been relocated, heavy rainfall totals

बृहस्पति मंगलवार से सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इससे भारी वर्षा का योग बन रहा है। सिंह राशि में प्रवेश के साथ ही बृहस्पति वभिन्न राशियों पर भी अपना प्रभाव डालेंगे।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्यों के अनुसार गुरु का स्थान परिवर्तन अच्छे योग लेकर आ रहा है। इससे देश में खुशहाली, सुख समृद्धि एवं राजनैतिक शक्ति बढ़ेगी। भारत विश्व गुरू बनने की ओर लगातार अग्रसर रहेगा।
विज्ञापन


शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के आचार्य शिवकुमार शर्मा ने बताया कि सिंह राशि में गुरू के आगमन से अच्छी वर्षा और अच्छी फसल होने के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जुलाई को गुरु सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं इससे चार दिन पूर्व और चार दिन बाद तक भारी वर्षा होगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि सूर्य पुरुष में हों और चंद्रमा स्त्री नक्षत्र में हो तो भारी वर्षा के योग बनते हैं। 6 जुलाई से सूर्य पुरुष नक्षत्र में और चंद्रमा स्त्री नक्षत्र में है इससे वर्षा के योग बने रहेंगे।


पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि बृहस्पति मंगलवार की सुबह 6.22 मिनट पर सिंह में प्रवेश करेंगे। गुरू 13 महीने एक राशि में रहते हैं। आचार्य शिव कुमार ने सिंह में गुरू के प्रवेश से विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसकी जानकारी दी है।

मेष-यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी, संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा
वृष-भागदौड़ रहेगी, मानसिक तनाव बढ़ेगा विवादित कार्य से बचें
मिथुन-
पराक्रम में वृद्धि होगी, भाइयों के मध्यम से धन का लाभ होगा
कर्क-धन व प्रतिष्ठा मिलेगी, परिवार में मंगल कार्य होंगे
सिंह-पद प्रतिष्ठा मिलेगी, राजनीतिक क्षेत्र में पदार्पण कर सकते हैं
कन्या-स्वास्थ्य के लिए अशुभ, पारिवारिक चिंताएं बढ़ेंगी
तुला-पद में वृद्धि, प्रोमोशन या धन लाभ के योग हैं नए कार्य बनेंग
वृश्चिक-भाग्योन्नति होगी, लंबी यात्राओं को योग, भूमि भवन का लाभ होगा
धनु-नकारात्मक विचारों में होगी वृद्धि, चोट आदि का भय होगा, धन लाभ होगा
मकर-नवीन कार्य कर सकते हैं। परिवार में मंगल कार्य होंगे
कुंभ-शत्रु पक्ष प्रबल होगा। धन लाभ का संयोग धैर्य रखें
मीन-कोर्ट कचहरी के कार्यों में से मुक्ति मिलेगी। धन लाभ के योग हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed