फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   junior resident doctor of AIIMS jumped off 10th floor of hostel : Delhi police

एम्स हॉस्टल की 10वीं मंजिल से जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने लगाई छलांग, मौत

Fri, 10 Jul 2020 09:25 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 10 Jul 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
junior resident doctor of AIIMS jumped off 10th floor of hostel : Delhi police
दिल्ली एम्स - फोटो : फाइल फोटो

एम्स के एक जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर ने शुक्रवार शाम हॉस्टल की दसवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर अनुराग काफी समय से डिप्रेशन से पीड़ित था। इस कारण डॉक्टर की मां हॉस्टल में उनके साथ रहती थी। हौजखास पुलिस मामले की जांच कर रही है। .

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर के अनुसार मूलरूप से फरीदाबाद निवासी डा. अनुराग (25) पुत्र ब्रजेश कुमार एम्स में जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर था। डा. अनुराग एम्स के मनोरोग विभाग में तैनात था। वह एम्स में हॉस्टल नंबर-18 में तीसरी मंजिल पर रहता था। डिप्रेशन के कारण अनुराग की कई बार हालत खराब हो जाती थी। इस कारण उसकी मां साथ रहती थी। डा. अनुराग शुक्रवार शाम पांच बजे अपने हॉस्टल की दसवीं मंजिल पर गया और लिफ्ट के पास अपना मोबाइल रखकर खिड़की से छलांग लगा दी।  

 

अनुराग को आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। जहां करीब एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। हौजखास पुलिस ने डॉक्टर अनुराग के मोबाइल को जब्त कर लिया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि डॉक्टर अनुराग ने खुदकुशी करने से पहले किसी को कोई मैसेज या व्हाट्सएप मैसेज तो नहीं भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed