फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   junior ib officer looted by becoming fake officer, police arrested accused in Mathura

आईबी का सीनियर अधिकारी बन जूनियर को ठगा,  पुलिस ने आरोपी को मथुरा से दबोचा

Mon, 06 Jul 2020 09:31 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 06 Jul 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
junior ib officer looted by becoming fake officer, police arrested accused in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

खुद को आईबी का अधिकारी बताकर बुराड़ी इलाके में आईबी के अधिकारी को ही ठगने वाले आरोपी रवि कुमार को दिल्ली पुलिस ने मथुरा के देवासरस गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पत्नी की बीमारी की बात कर जूनियर अधिकारी से रुपयों की मांग की तो पीड़ित ने आरोपी के पेटीएम खाते में 58 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिनों बाद ठगी का पता चला तो पुलिस से शिकायत की। 

विज्ञापन


 दिल्ली के फर्श बाजार थाने में भी रवि के खिलाफ ठगी की एक शिकायत दर्ज है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व सिम कार्ड बरामद हो गया। पुलिस के अनुसार  आरोपी 50 से अधिक ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस को रवि के दूसरे साथी की तलाश है।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि बुराड़ी इलाके में रहने वाले आईबी के अधिकारी राज के फेसबुक मैसेंजर पर 30 अप्रैल को आरोपी ने सीनियर आईबी अधिकारी बन मैसेज कर 60 हजार रुपये की मांगे। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है, उसे फौरन पेटीएम से रुपये चाहिए। राज ने तुरंत मदद करते हुए अपने सीनियर द्वारा बताए गए पेटीएम नंबर में 58 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सीनियर अधिकारी राज को मिले तो उसने उनकी पत्नी की तबीयत पूछी। सीनियर ने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत तो एकदम ठीक है और उन्होंने कोई रुपये नहीं मांगे। राज को सारा माजरा समझ आ गया। उसने 25 मई को मामले की शिकायत बुराड़ी थाने में की। पीड़ित ने जिस नंबर पर रुपये ट्रांसफर किए थे, उसकी पड़ताल करने पर उसकी फर्जी आईडी का पता चला। पुलिस टेक्नीकल सर्विलांस की जांच करती हुई आरोपी के गांव देवासरस, मथुरा, यूपी पहुंच गई। वहां आरोपी रवि कुमार को दबोच लिया गया। 


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पेशे से मोबाइल मैकेनिक है। उसके पूरे गांव में लड़के पेटीएम और ओएलएक्स के जरिये लोगों को ठगते हैं। कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात कन्हैया नामक युवक से हुई थी। उससे ठगी सीखकर आरोपी वारदात को अंजाम देने लगा। राज से ठगे गए रुपयों को उसने अपने दोस्त खालिद के पेटीएम अकाउंट के जरिये मंगाए थे। खालिद ने दस फीसदी कमीशन रखने के बाद बाकी रुपये उसे दे दिए थे। अब पुलिस को खालिद की भी तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed