फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Junaid Nasir murder case No injury marks found on dead newborn child of main accused

जुनैद-नासिर हत्याकांड: मुख्य आरोपी के नवजात बच्चे के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, ढाई घंटे चला पोस्टमार्टम

Tue, 21 Feb 2023 04:45 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मांडीखेड़ा (मेवात)
संवाद न्यूज एजेंसी, मांडीखेड़ा (मेवात) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 21 Feb 2023 04:45 AM IST
सार

16 फरवरी को राजस्थान में भरतपुर जिले के गांव घाटमीका के जुनैद और नासिर की तथाकथित गो-रक्षकों ने अपहरण करने के बाद हरियाणा प्रदेश के जिला भिवानी लोहारू के गांव बारबास में बोलेरो गाड़ी के अंदर जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी। उनके गाड़ी के अंदर कंकाल मिले थे।

विज्ञापन
Junaid Nasir murder case No injury marks found on dead newborn child of main accused
जली हुई बोलेरो कार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जुनैद और नासिर हत्याकांड के मुख्य आरोपी श्रीकांत के मृत नवजात बच्चे का सोमवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में किए गए पोस्टमार्टम में नवजात के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। अलबत्ता नवजात के दिल, फेफड़े, किडनी और लिवर के नमूने लेकर अब उन्हें जांच के लिए मधुबन स्थित फोरेंसिक लैब और पीजीआई रोहतक में जांच को भेजे गए हैं। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट से ही अब नवजात की मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन


नूंह के जिला नागरिक अस्पताल अलआफिया मांड़ीखेड़ा में ढाई घंटे तक चली कार्रवाई में तीन चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। मेडिकल बोर्ड ने नौ माह के नवजात के शव के चार अलग-अलग सैंपल लेकर जांच के लिए मधुबन और पीजीआई रोहतक लैब भेज दिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने शव को उसके दादा बाल किशन को सौंप दिया। करीब सवा छह बजे नवजात के शव को गांव मरोड़ा के श्मशान घाट में दफन कर दिया। 
विज्ञापन


दोबारा दफना दिया गया शव
श्रीकांत के परिजनों की मांग पर रविवार शाम करीब छह बजे नवजात के शव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में गांव मरोड़ा के श्मशान घाट से खोदकर जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा लाया गया था। जिला उपायुक्त के आदेश पर सिविल सर्जन ने तीन सदस्य डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड कमेटी बनाई जिसने सोमवार दोपहर बाद तीन बजे शव का पोस्टमार्टम शुरू किया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की निगरानी में बच्चे को श्मशान घाट में फिर से दफना दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह था मामला
विगत 16 फरवरी को राजस्थान में भरतपुर जिले के गांव घाटमीका के जुनैद और नासिर की तथाकथित गो-रक्षकों ने अपहरण करने के बाद हरियाणा प्रदेश के जिला भिवानी लोहारू के गांव बारबास में बोलेरो गाड़ी के अंदर जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी। उनके गाड़ी के अंदर कंकाल मिले थे। पहचान के बाद भोपालगढ़ थाने में मृतकों के चाचा इस्माइल की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। बाद में हत्या की धाराएं भी जोड़ी गई। अब तक एक आरोपी रिंकू पुत्र बिरजू फिरोजपुर झिरका की गिरफ्तारी हो चुकी है। जोकि पांच दिन के रिमांड पर चल रहा है। बाकी अन्य चार आरोपी मोनू मानेसर, श्रीकांत मरोड़ा, अनिल मुलथान व पलवल फरार हैं।

पूर्व मंत्रियों ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
नगीना/घाटमीका। हिंदूवादी संगठन आपसी भाईचारे को खराब करने का माहौल बना रहे हैं। इस तरफ भी राजस्थान और हरियाणा सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है। जुनैद और नासिर की निर्मम हत्या के मामले में जितने भी आरोपी हैं, उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाए। ध्यान यह भी रखा जाए कि कोई भी निर्दोष ने फंसे। निष्पक्ष जांच हो।  यह बातें सोमवार को संयुक्त रूप से भरतपुर के गांव घाटमीका पहुंचकर पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद व पूर्व मंत्री चौधरी रहीसा खान ने कहीं। परिजनों को सांत्वना देने के बाद उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों से हमें पूरी हमदर्दी है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान और हरियाणा दोनों प्रदेश की सरकार तालमेल बनाकर कार्य करें। जिससे जुनैद और नासिर के परिवारों को न्याय दिलाने का काम हो। उन्होंने कहा कि इसमें ज्यादा देर नहीं होनी चाहिए। जघन्य अपराध करने वाले ऐसे खुले घूमेंगे तो लोगों में डर बढ़ेगा। नगीना पुलिस थाना में मरोड़ा के एक परिवार की तरफ से जो शिकायत मिली है, उसकी भी गहनता से जांच हो। राजस्थान और हरियाणा पुलिस 17 फरवरी की सुबह छापामारी करने गई थी, उन पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ होनी चाहिए।

राजस्थान पुलिस की बर्बरता की गृहमंत्री से करेंगे शिकायत: रेनू भाटिया
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया सोमवार को मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में पहुंची। यहां उन्होंने राजस्थान केस के आरोपी श्रीकांत की पत्नी कमलेश से बातचीत की। रेनू भाटिया ने राजस्थान पुलिस द्वारा मारपीट के आरोप मामले में पीड़ित महिला कमलेश के नवजात शिशु की मौत पर शोक प्रकट किया।  उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज से बातचीत करके देश के गृह मंत्री अमित शाह तो अवगत कराते हुए राजस्थान पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस की रेड के दौरान कोई महिला पुलिस अधिकारी नहीं थी। जोकि राजस्थान पुलिस ने बहुत बड़ी गलती की है। रेनू भाटिया ने इस मामले में फिरोजपुर झिरका के डीएसपी सतीश कुमार से भी बात की। उन्होंने पीड़ित महिला से कहा कि आयोग आपके साथ हैं। इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। जो बच्चा इस दुनिया में नहीं रहा आयोग को उसका बहुत दुख है। वहीं पीड़ित महिला कमलेश इस दौरान भावुक हो गई और आंखों से आंसू आने लगे। संवाद 


नासिर-जुनैद की हत्याकांड में सामने आया भिवानी के मोनू राणा का नाम
भरतपुर/भिवानी। जुनैद-नासिर हत्याकांड में मोनू मानेसर के बाद अब भिवानी के मोनू राणा का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोनू मानेसर की टीम में रिंकू सैनी है। जबकि भिवानी के पालूबास निवासी मोनू राणा उर्फ नरेंद्र पुत्र जय भगवान की टीम में अनिल मुरथल और विकास आर्य बताए जा रहे हैं। मोनू राणा को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस ने भिवानी के उचहाना सर्किट हाउस में डेरा डाल रखा है। वहीं अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

उधर, गोपालगढ़ पुलिस ने सोमवार को फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जुनैद और नासिर की हत्या में मोनू मानेसर व अन्य की भूमिका को लेकर गोपालगढ़ थाना प्रभारी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें इसमें कथित तौर पर गोपालगढ़ थाना प्रभारी रामनरेश यादव बता रहे हैं कि पकड़े गए आरोपी रिंकू सैनी ने कबूल किया है कि उन्होंने जुनैद और नासिर को गोतस्करी के शक में पीटा और बचने के लिए उनके शवों को भिवानी जिले में ले जाकर बोलेरो सहित जला दिया। उसी ने मोनू राणा का नाम लिया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

शनिवार को डिलीवरी के लिए पहुंची थी कमलेश
मेवात के सिविल सर्जन डॉक्टर सर्वजीत थापर ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब सवा छह बजे कमलेश को डिलीवरी के लिए जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में लाया गया था। जहां महिला चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे करीब साढ़े सात बजे ऑपरेशन के लिए शहीद राजा हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ रेफर कर दिया था। 


कार्रवाई से संतुष्ट हैं परिजन
आरोपी श्रीकांत के पिता बालकिशन ने बताया कि उसके पोते का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में कर दिया गया है। वह अभी तक की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। बाकी जांच रिपोर्ट में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि अभी भी उनकी पुत्रवधू कमलेश की हालत नाजुक है। लगी चोट के कारण वो मेडिकल कॉलेज नल्हड़ के आईसीयू में भर्ती है। 


176 की कार्रवाई के बाद नवजात के शव को मरोड़ा गांव में दफना दिया गया है। महिला कमलेश की शिकायत पर कार्रवाई उनके नेतृत्व में चल रही है। अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जांच रिपोर्ट आते ही पुलिस किसी नतीजे तक पहुंचेगी। -राजबीर सिंह, नगीना थाना क्षेत्र के अधिकारी 


जांच नमूनों की रिपोर्ट करीब एक सप्ताह में मिलने की उम्मीद
अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विजय ने बताया कि जांच नमूनों की रिपोर्ट करीब एक सप्ताह में मिलने की उम्मीद है। इसके बाद ही नवजात की मौत के असली राज का खुलासा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड में डॉ. पंकज वत्स, डॉ. संदीप कुमार और डॉक्टर जगमोहन शामिल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed